बदमाश हुए बेखौफ, दिनदहाड़े युवक पर कर दी अंधाधुंध फायरिंग, मौके पर मौत

आरा : आरा टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत भलुहीपुर अखाड़ा मोहल्ला में गुरुवार को दिनदहाड़े हथियार बंद बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। भलुहीपुर निवासी वकील यादव का पुत्र था। मृतक के शरीर में एक गोली बाएं साइड सिर, एक पीछे, एक गोली बाएं साइड कंधे पर, दाएं साइड कमर एवं पेट सहित कुछ छह जगहों पर लगी है। मृतक पेशे से ऑटो चालक था। इस घटना को पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। हमलावर पांच -छह की संख्या में थे।

Goal 6 22Scope News

पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस दौरान सदर एएसपी परिचय कुमार ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। करीब चार-पांच महीने पहले भी युवक के साथ मारपीट हुई थी। पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है। मृतक के स्वजन मनीष कुमार ने बताया कि कुछ दिन पूर्व गांव के लड़के से युवक की मारपीट हुई थी, जिसके बाद उनके द्वारा गोलू समेत दो लड़कों के विरुद्ध प्राथमिकी की गई थी। इस बात को लेकर गोलू अक्सर उन लोगों से केस खत्म करने की बात बोलता था। इस बात को लेकर बुधवार की देर शाम उन लोगों से झगड़ा भी हुआ था। झगड़े के दौरान गोली मारने की धमकी भी दी गई थी।

यह भी देखें :

घर से पशु मेला जाने के लिए निकला था गोलू

आपको बता दें कि गुरुवार की सुबह अपने घर से गाय खरीदने के लिए मां से करीब दो लाख रुपए लेकर गड़हनी पशु मेला जाने के लिए निकला था। इस बीच मोहल्ला के अखाड़ा के पास आकर क्रिकेट खेल रहे लड़कों को देखने लगा। तभी पांच से छह की संख्या में आए आरोपितों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर छह गोली उसके शरीर में उतार दी। गोली मारने के बाद सभी फायरिंग करते हुए फरार हो गए। इसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़े : RJD MLA ने दानापुर कोर्ट में किया सरेंडर, पुलिस की डर हो गए थे नजरबंद

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...

Jharkhand Medicine Purchase: सरकारी अस्पतालों की दवाइयों पर BJP का बड़ा...

Jharkhand Medicine Purchase, रांची: भाजपा ने झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था और सरकारी अस्पतालों के लिए दवाइयों की खरीद को लेकर हेमंत सरकार पर निशाना...

Bhabua 400 Teachers Samman: शिक्षकों के सम्मान समारोह में बड़ा ऐलान,...

Bhabua 400 Teachers Samman: प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में जिले के 85 निजी विद्यालयों के...