धनबाद/ निरसा : गलफरबाड़ी 4 नंबर रेलवे गेट समीप गलफरबाड़ी मोड़ निवासी मोनू मांजी की मौत बर्दवान हटिया पैसेंजर ट्रैन की चपेट में आने से हो गयी. मौत की सूचना मिलते ही आसपास के दर्जनों ग्रामीण ने रेलवे फाटक समीप आकर मृतक की शिनाख्त की. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. एग्यारकुंड दक्षिण पंचायत के उपमुखिया विक्की गुप्ता ने बताया कि मोनू विकलांग और मानसिक रूप से बीमार था. गुरूवार की सुबह शौच के लिए इधर आया था. इसी दौरान ट्रैन के चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी.
रिपोर्ट : संदीप कुमार शर्मा
Patna- पाटलिपुत्र और अयोध्या कैंट के मध्य समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन


