वर्दी की हनक, ट्रैफिक पुलिस की दबंगई, बीच सड़क पर युवक की जमकर पिटाई

पटना : राजधानी पटना में वर्दी की हनक का पटना ट्रैफिक पुलिस की दबंगई फिर एक बार सामने आया है। जहां एक युवक को बीच सड़क जमकर पिटाई की गई। मामला पटना के कंकड़बाग कॉलोनी मोड़ के समीप का है जहां एक बाइक सवार युवक जय विक्रांत कुमार जा रहा था। जिस दरम्यान रोको-टोको अभियान के तहत वहां तैनात ट्रैफिक पुलिस पदाधिकारी (SI) ने रोका और उसे गाड़ी का पेपर दिखाने को कहा। पेपर चेक करने के बाद पीड़ित युवक जय विक्रांत कुमार से ड्राइविंग लाईसेंस की मांग की। बाइक का फोटो खींचने लगे, जिसे मना करने पर ट्रेफिक पुलिस में तैनात दारोगा ने वर्दी की हनक दिखाते हुए उसके साथ जमकर मारपीट शुरू कर दी।

Goal 6 22Scope News

ट्रैफिक पुलिस SI ने DL नहीं होने के एवज में मांगी एक हजार रुपए 

पीड़ित का आरोप है कि ट्रैफिक एसआई ने डीएल नहीं होने के एवज में एक हजार रुपए की डिमांड करने लगे। जिससे इंकार करने पर मारपीट एसआई द्वारा की गई है। पीड़ित के द्वारा बार-बार विनती के बावजूद ट्रैफिक पुलिस पदाधिकारी उस युवक को पीटते रहे। ऐसे में पीड़ित ने उक्त ट्रैफिक पुलिस पदाधिकारी के खिलाफ कंकड़बाग थाने में लिखित शिकायत दी है। फिलहाल इस बाबत पटना ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान के संज्ञान में मामला सामने आया है। जिस पर जांच कर उक्त पुलिस पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।

यह भी पढ़े : दबंग का दबंगई, मासूम बच्चे की सिर पर कांटी से हमला कर की हत्या

यह भी देखें :

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Kharif Season 2026: हर किसान तक समय पर पहुंचेगी कृषि सहायता,...

बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने खरीफ सीजन 2026 की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समय पर बीज, उर्वरक और कृषि सहायता...

Lohardaga SIR 2026 Review: मतदाता सूची में गड़बड़ी पर सख्ती! मुख्य...

Lohardaga SIR 2026 Review: झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार मंगलवार को लोहरदगा पहुंचे और विशेष गहन समीक्षा (SIR-2026) अभियान की प्रगति...

Panchet CISF Attack: क्या कोयला माफियाओं के हौसले बुलंद? पंचेत में...

Panchet CISF Attack: धनबाद ज़िले के निरसा पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले पंचेत आउटपोस्ट (OP) इलाके के लुच्चीबाद में एक बड़ी घटना की खबर...