Advertisment

बिल्डिंग ढहने से हुई मौत पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने जताई चिंता, AAP पर साधा निशाना

दिल्ली. दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने मुस्तफाबाद विधानसभा के दयालपुर क्षेत्र में कल देर रात एक 5 मंजिला बिल्डिंग के आकसमिक रूप से ढह जाने पर गहरा दुख एवं चिंता जताई। उन्होंने कहा कि मानवीय जीवन का इस तरह अंत होना दुखद है, पर मुस्लिम बहुल इलाकों में ऐसे अनेक ज्वलंत बम खड़े हैं और दिल्ली नगर निगम को ऐसी पांचवीं छठी मंजिल खाली करवा कर सील करने एवं तोड़ने का आदेश दें, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे रूक सकें।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा

उन्होंने कहा कि सामान्यता हम दिल्ली के हिन्दू बहुल अधिकांश अप्रूव्ड इलाकों के साथ ही अनधिकृत कॉलोनियों में भी देखते हैं कि लोग तीसरी मंजिल तक के मकान बनाते रहे हैं। इन दिनों कुछ क्षेत्रों में चौथी मंजिल भी डाली जाती हैं पर चलन कम है। उन्होंने कहा कि आज दयालपुर में जो हादसा हुआ, ऐसे न जाने कितने हादसे दिल्ली के मुस्तफाबाद, करावल नगर, सीलमपुर, ओखला, मटिया महल, बल्लीमारन, सदर बाजार आदि विधानसभा क्षेत्रों में खड़े हैं।

आम आदमी पार्टी पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि गत 10 साल में इन मुस्लिम बहुल विधानसभाओं से जो आम आदमी पार्टी के विधायक एवं पार्षद चुने गए, उन्होंने अपने वोट बैंक एवं आय दोनों को बढ़ाने के लिए अपने राजनीतिक सहयोगियों को आगे कर चौथी, पांचवी एवं छठी मंजिल बनावा कर उसमें छोटे-छोटे किरायेदारों को बसाया।

कार्रवाई होनी चाहिए

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली नगर निगम आयुक्त को तुरंत मुस्तफाबाद, करावल नगर, सीलमपुर, ओखला, मटिया महल, बल्लीमारन, सदर बाजार जैसे क्षेत्रों में चौथी मंजिल से ऊपर की मंजिल के मकानों और खस्ता खतरनाक मकानों का सर्वे करवा कर उन पर कार्रवाई के आदेश देने चाहिए।

JPSC Student Protest Update: रांची में छात्र आंदोलन के बीच नया...

JPSC Student Protest Update: राज्य सरकार ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC), झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) और अन्य भर्ती परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों...

Kolhan University Protest: कोल्हान यूनिवर्सिटी की लेटलतीफी पर सड़क पर उतरे...

Kolhan University Protest: AJSU छात्र मोर्चा ने बुधवार को कोल्हान यूनिवर्सिटी में एकेडमिक सिस्टम और सेमेस्टर शेड्यूल में लगातार हो रही देरी को लेकर डिप्टी...

Gumla Development News: आयुष्मान भवन से KGBV तक पहुंचे DDC, गुणवत्ता...

Gumla Development News: डिप्टी डेवलपमेंट कमिश्नर (DDC) अनिमेष रंजन ने बुधवार को रायडीह और घाघरा ब्लॉक का दौरा किया। उन्होंने वहां चल रही विकास योजनाओं...