गोलियों की गूंज से दहल उठा पुलिस लाइन, सिपाही ने साथी जवान पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, मौत

बेतिया : बेतिया पुलिस लाइन में शनिवार की रात एक सिपाही ने अपने ही साथी जवान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में सिपाही सोनू कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि आरोपी सिपाही सर्वजीत को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस लाइन गोलियों की गूंज से दहल उठा। सिपाही सर्वजीत ने अपनी इंसास राइफल से एक के बाद एक कुल 11 गोलियां सोनू कुमार पर दाग दीं। हालांकि घटना के बाद पूरी पुलिस लाइन में अफरा-तफरी मच गई।

Goal 5 22Scope News

काबू में लाने में पुलिस को करनी पड़ी कड़ी मशक्कत 

हमलावर सिपाही सर्वजीत वारदात के बाद इंसास राइफल लेकर पुलिस लाइन की छत पर चढ़ गया, जिसे काबू में लाने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और फिलहाल उससे मुफस्सिल थाना में एसडीपीओ विवेक दीप पूछताछ कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही चंपारण रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी। पुलिस बैरक में फिलहाल मृतक सिपाही सोनू कुमार का शव पड़ा है, जिसकी जांच जारी है।

यह भी देखें :

दोनों सिपाहियों के बीच किसी बात को लेकर आपसी विवाद चल रहा था – DIG

प्राथमिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि दोनों सिपाहियों के बीच किसी बात को लेकर आपसी विवाद चल रहा था, जो इस दर्दनाक घटना का कारण बना। बताया जा रहा है कि दोनों कुछ दिन पहले ही सिकटा थाने से बेतिया पुलिस लाइन में स्थानांतरित हुए थे और एक ही यूनिट में तैनात थे। डीआईजी हरकिशोर राय ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों सिपाहियों के बीच पुराना विवाद था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। बताया जाता है कि मृतक सोनू भभुआ का रहने वाला है जबकि आरोपी सिपाही सर्वजीत आरा के रहने वाला है।

यह भी पढ़े : मामूली विवाद को लेकर डॉक्टर के स्टाफ व युवक में मारपीट, फिर चली गोली, मौत…

दीपक कुमार की रिपोर्ट

IAS Vinay Choubey: निलंबन खत्म होते ही IAS विनय चौबे की...

IAS Vinay Choubey: शराब घोटाला मामले में आरोपी चर्चित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे निलंबन से मुक्त होने के बाद झारखंड सरकार के कार्मिक,...

Jharkhand High Court Journalist Freedom: खबर छापना अपराध नहीं! झारखंड हाईकोर्ट...

Jharkhand High Court Journalist Freedom: झारखंड हाईकोर्ट ने पत्रकारों की स्वतंत्रता और उनके पेशेवर अधिकारों से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में स्पष्ट टिप्पणी की...

Chatra Seasonal Diseases: चतरा में मौसमी बीमारियों का बढ़ा प्रकोप, सदर...

Chatra Seasonal Diseases: मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। जिले में मौसमी...