गया पुलिस लाइन में महिला सिपाही ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

गया : बिहार के गया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक महिला सिपाही ने फांसी के फंदे लगाकर आत्महत्या कर ली है। महिला सिपाही गया पुलिस लाइन में प्रतिनियुक्त थी। महिला सिपाही की आत्महत्या करने के बाद पुलिस लाइन के क्वार्टर में हड़कंप मचा। तरह-तरह के चर्चे भी हो रहे हैं। बताया जाता है कि महिला सिपाही डिप्रेशन में थी और खुद को फांसी के फंदे लगाकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के बाद गया के एसएसपी आशीष भारती पुलिस लाइन घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किए है और एफएसएल और तकनीकी टीम को बुला कर जांच कराई जा रही है। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो सकी है कि महिला सिपाही किस कारण से खुद को फांसी के फंदे लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि रामपुर थाना के पुलिस भी मौके पर पहुंची और महिला सिपाही के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के लिए मेडिकल भेजी है। महिला सिपाही के परिजनों को इसकी जानकारी दे दी गई है। रामपुर थाना में मामला को दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। हालांकि महिला सिपाही का नाम का पुष्टि अभी तक आधिकारिक तौर पर नहीं की गई है। पुष्टि होने के बाद खबर को अपडेट कर दी जाएगी।

यह भी देखें :

यह संबंध में गया के एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि महिला पुलिस केंद्र में महिला सिपाही ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। स्वंय घटना स्तर पर पहुंचकर निरीक्षण भी किया हूं। महिला सिपाही के परिजनों कोशजानकारी दिया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेजा गया। रामपुर थाना में मामला को दर्ज किया गया है और इस दुखद समय में गया पुलिस शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती है।

यह भी पढ़े : छिनतई मामले में एक पुरुष समेत 7 महिला गिरफ्तार

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand High Court Calendar 2027: झारखंड हाईकोर्ट का 2027 कैलेंडर जारी,...

Jharkhand High Court Calendar 2027, रांची: अदालतों में कामकाज की तारीखें और छुट्टियां पहले से तय होना न्यायिक व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण होता है।...

Lt Col Jai Prakash Bhagirathi Peak: कोडरमा के जय प्रकाश ने...

Lt Col Jai Prakash Bhagirathi Peak, कोडरमा: जब रास्ते में बर्फ की मोटी परत हो, सामने खड़ी चट्टानें हों और हर कदम पर मौसम...

Jamshedpur Flood Alert: स्वर्णरेखा-खरकई डेंजर लेवल से ऊपर, 500 से ज्यादा...

Jamshedpur Flood Alert: रात के अंधेरे में जब घरों में पानी घुसना शुरू हुआ तो कई परिवारों के सामने सामान बचाने से ज्यादा चिंता...