झारखंड में बिजली होगी महंगी, एक मई से लागू हो सकता है नया टैरिफ

रांची: झारखंड के उपभोक्ताओं को जल्द ही महंगी बिजली का सामना करना पड़ सकता है। झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग (JSERC) 30 अप्रैल तक नये बिजली टैरिफ की घोषणा कर सकता है। आयोग की ओर से टैरिफ निर्धारण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और संभावना है कि एक मई से नये टैरिफ को लागू कर दिया जायेगा।

झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) द्वारा आयोग के समक्ष प्रस्तुत प्रस्ताव के अनुसार शहरी क्षेत्र के घरेलू उपभोक्ताओं के लिए वर्तमान दर 6.65 रुपये प्रति यूनिट से बढ़ाकर 8.65 रुपये प्रति यूनिट करने का प्रस्ताव है। साथ ही, फिक्स्ड चार्ज को भी 100 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 200 रुपये प्रतिमाह करने का सुझाव दिया गया है। हालांकि, सूत्रों की मानें तो आयोग 50 पैसे से लेकर एक रुपये प्रति यूनिट तक की वृद्धि को मंजूरी दे सकता है।

JBVNL को चालू वित्तीय वर्ष में कुल 10875.46 करोड़ रुपये राजस्व की आवश्यकता है। इसमें से घरेलू उपभोक्ताओं से 6433.46 करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें 5842.54 करोड़ रुपये एनर्जी चार्ज और 591.13 करोड़ रुपये फिक्स्ड चार्ज के रूप में शामिल हैं।

इसके अलावा, कॉमर्शियल उपभोक्ताओं से 1849 करोड़ रुपये, लो टेंशन से 506.66 करोड़, सिंचाई (IAS) उपभोक्ताओं से 148.70 करोड़, रेलवे (RTS) से 91.30 करोड़, हाइटेंशन (HT) कनेक्शन से 1766.97 करोड़ और MES से 14.31 करोड़ रुपये राजस्व वसूली का अनुमान है।

आयोग द्वारा मार्च में टैरिफ प्रस्ताव पर जनसुनवाई की प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी। आपत्तियों पर JBVNL द्वारा जवाब प्रस्तुत कर दिया गया है और अब टैरिफ को अंतिम रूप देने की तैयारी की जा रही है।

यदि प्रस्तावित दरें लागू होती हैं, तो उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट बिजली दर में एक रुपये तक की वृद्धि झेलनी पड़ सकती है, जिससे मासिक बिजली बिलों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी संभावित है।


Saffrn

Trending News

मोतिहारी जहरीली शराबकांड : अलर्ट मोड में प्रशासन, गांव-गांव मेडिकल कैंप...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले में हुए जहरीली शराबकांड के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। घटना...

मुख्यमंत्री से वर्ष 2024 बैच के बिहार कैडर के IFS के...

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से एक अणे मार्ग स्थित 'संकल्प सभागार' में आज वर्ष 2024 बैच के बिहार कैडर के भारतीय वन सेवा...

“दौड़ेगा रामगढ़, बढ़ेगा रामगढ़” Mini Marathon को लेकर भव्य तैयारी, रूट...

Ramgarh: युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करने एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के उद्देश्य से आयोजित होने वाली “दौड़ेगा रामगढ़, बढ़ेगा रामगढ़” Mini...

Jharkhand Doctors Strike Alert: 6 अप्रैल से Junior Doctors की हड़ताल,...

 झारखंड में जूनियर डॉक्टर 6 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग, ओपीडी सेवाएं प्रभावित होने की आशंका।Jharkhand Doctors Strike Alert...

Patna के खिलाड़ियों ने स्कूल और कॉलेज श्रेणियों में बाज़ी मारी,...

Patna: डॉन बॉस्को एकेडमी, पटना के धैर्य पांडे; सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना की श्रद्धा श्री; केरल के त्रिशूर के जैकब ब्रह्मकुलम; तथा चेन्नई...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img