BJP कांग्रेस को बदनाम करने के लिए रच रही है साजिश, ED को…

गया: नेशनल हेराल्ड मामले में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी के विरुद्ध ED के द्वारा आरोप पत्र दायर किये जाने के बाद कांग्रेस भाजपा पर लगातार हमलावर है। मामले को लेकर गया में कांग्रेस के नेताओं ने प्रेस कांफ्रेंस किया। प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि यह कार्रवाई गुजरात अधिवेशन की सफलता से घबराई हुई भाजपा की साजिश है। इस मामले में राहुल गांधी और सोनिया गांधी को बेवजह घसीटा जा रहा है जबकि इस मामले में कहीं कोई लेनदेन नहीं हुई है।

राजेश ठाकुर ने कहा कि अब ED इलेक्शन डिपार्टमेंट बन गया है जिसे सत्ता पक्ष के द्वारा विपक्षी नेताओं को डराने धमकाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड घाटे में चल रही थी इसलिए कांग्रेस ने उसे बचाने के लिए क़ानूनी मदद की थी। यंग इंडियन एक गैर लाभकारी स्न्श्ता है जिसके किसी निदेशक ने आज तक कोई वित्तीय लाभ नहीं लिया है।AJL की संपत्तियों को बेचना तो दूर, उनका उपयोग केवल अख़बार चलाने के लिए हो सकता है। BJP BJP BJP BJP

यह भी पढ़ें – BJP ने ED को बना दिया है Election Department, कांग्रेस ने नेशनल हेराल्ड मामले में….

झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार का खुद का ट्रैक रिकॉर्ड दिखाता है कि कैसे रूचि सोया, वोडाफोन जैसे मामलों में कंपनी को राहत दी गई और वे सवाल कांग्रेस पर उठा रहे हैं। भाजपा जनता का ध्यान असली मुदों से भटकाने और आजादी की विरासत को अपमानित करने की कोशिश कर रही है। भाजपा उस विरासत को मिटाना चाहती है जिसे कांग्रेस ने अपने खून पसीने से सींचा और बचा का रखा है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  Retired DEO के घर ग्रिल काट घुसे चोर, की लाखों की चोरी…

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Garhwa News: रंका में श्रद्धा और भाईचारे के साथ निकला मुहर्रम...

Garhwa News: रंका सब-डिविजन हेडक्वार्टर और आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों में मुहर्रम का त्योहार श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक भक्ति के साथ मनाया...

Baghmara News: शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मुहर्रम अखाड़ा, प्रशासन ने...

Baghmara News: धनबाद ज़िले के बाघमारा इलाके में मुहर्रम का त्योहार पारंपरिक उत्साह, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल के बीच संपन्न हुआ। बाघमारा, कटरास और...

Jamshedpur Property Dispute: घर पर कब्जे के आरोप से मचा हड़कंप,...

Jamshedpur Property Dispute: शहर के बिरसानगर थाना इलाके में घर को लेकर विवाद सामने आया है। एक पक्ष का आरोप है कि एक महिला...