Advertisment

Munger में जमीनी विवाद में चली गोली, झगड़ा देख रहे व्यक्ति गोली लगने से घायल

मुंगेर: मुंगेर में जमीनी विवाद में दो पक्ष के बीच जम कर पत्थरबाजी और गोलीबारी हुई। गोलीबारी में झगड़ा देख रहे एक अन्य व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। घटना मुंगेर के रामनगर थाना क्षेत्र के भागीचक गांव की है जहां दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद में बहस हुई और यह बहस मारपीट के साथ ही पत्थरबाजी और गोलीबारी तक पहुंच गई। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोली चला दी जो पास के एक व्यक्ति को जा लगी। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। Munger  Munger  Munger 

यह भी पढ़ें – Buxar में सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन, विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा…

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई। लोगों ने बताया कि दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान घायल कुंदन कुमार अपने घर के दरवाजे पर खड़ा था तभी एक पक्ष ने गोली चलाई जो उसके सीने में लग गई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुँचाया जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   शादी के जोड़े में Exam देने पहुंची युवती, इलाके में बन गया चर्चा का विषय

मुंगेर से गौतम झा की रिपोर्ट

Jamshedpur Gau Samman Aahwan Abhiyan: जमशेदपुर में गौ सम्मान आह्वान अभियान,...

Jamshedpur Gau Samman Aahwan Abhiyan: 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' के तहत शहर में एक बड़ा जन-जागरूकता कार्यक्रम और रैली आयोजित की गई। इस अभियान...

Koderma Meghatari Road Accident: मेघातरी घाटी में भीषण हादसा, ट्रक का...

Koderma Meghatari Road Accident: सोमवार देर रात जिले के मेघातरी घाटी इलाके में एक दुखद सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पत्थर...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए ट्रिपल टेस्ट की...

झारखंड में संभावित पंचायत चुनाव 2027 की तैयारी शुरू हो गई है। ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया पूरी करने की जिम्मेदारी राज्य...