Bhagalpur स्टेशन परिसर में युवक ने युवती की मांग में भरा सिंदूर, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा…

भागलपुर: अक्सर कहा जाता है कि प्यार में पड़े लोग किसी भी हद से गुजरने को तैयार रहते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है भागलपुर से जहां भागलपुर रेलवे स्टेशन परिसर में घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। दरअसल भागलपुर रेलवे स्टेशन  परिसर में पर एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की मांग भर दी जिसके बाद वहां घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार सूरज और कोमल का प्रेम प्रसंग पिछले 6 वर्षों से चल रहा था। Bhagalpur Bhagalpur Bhagalpur Bhagalpur 

युवती अपनी मां और चचेरे भाई के साथ भागलपुर से साहिबगंज एक शादी समारोह में जाने के लिए भागलपुर रेलवे स्टेशन पहुंची थी जहां युवती के प्रेमी सूरज ने उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। इसके बाद युवती की मां और चचेरा भाई पूरी तरह से आक्रोशित हो गया। इस दौरान मौके पर हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। मामले की जानकारी किसी ने डायल 112 की टीम को दे दी जिसके बाद डायल 112 और आसपास में मौजूद ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें – Kerala पहुंचे मंत्री डॉ प्रेम कुमार, सहकारिता मॉडल का करेंगे अध्ययन

इस दौरान युवती ने बताया कि वह तीन चार महीने से एक दूसरे से प्यार करते हैं। वहीं युवक ने बताया कि दोनों के बीच 6 वर्षों से प्रेम संबंध है। इस दौरान युवती की मां ने बताया कि वह एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रही थी। युवक बरियारपुर से पीछा करते हुए भागलपुर तक पहुंच गया और बेटी को ट्रेन से उतार कर उसके साथ बदतमीजी करने लगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  खेलो इंडिया Youth Games मशाल पहुंची सुपौल और बांका, लोगों में…

भागलपुर से राजीव ठाकुर की रिपोर्ट

Jharkhand Weather Update: रांची में 30 जून तक बारिश के संकेत,...

झारखंड में 24 जून तक सामान्य से 58 प्रतिशत कम बारिश दर्ज हुई है। रांची में 30 जून तक बारिश की संभावना है, जबकि...

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...