Dhanbad: रेलवे स्टेशन पर नशे में युवक चढ़ा ट्रेन पर, फिर करने लगा हाई वोल्टेज ड्रामा

Dhanbad: धनबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नम्बर 2 पर उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक युवक स्टेशन पर खड़ी ट्रेन पर चढ़कर हाई वोल्टेज तार को छुने की बात कहकर अजीब हरकत करने लगा। स्टेशन पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों को इसकी जानकारी हुई तो अधिकारियों ने तुरंत मेन लाइन को बंद करवाया और कड़ी मशक्कत के बाद उस युवक को नीचे उतारा गया।

Dhanbad: रेलवे स्टेशन पर हाई वोल्टेज ड्रामा

इस दौरान स्टेशन परिसर में काफी भीड़ जमा हो गई। लोगों की माने तो युवक नशे में था और ट्रेन पर चढ़ गया। रेलवे पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है। साथ ही पुलिस उसके बारे में जानकारी इकट्ठा करने में जुटी है। बताया जा रहा है कि युवक ट्रेन के ऊपर चढ़कर हटिया जाने की बात कह रहा था।

अनिल पांडेय की रिपोर्ट

Hemant Soren News: मां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के तीसरे दिन...

Hemant Soren News: दिवंगत शिबू सोरेन की पत्नी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के तीसरे दिन शनिवार को संथाली...

Jamtara Sahana Talab: जामताड़ा के सहाना तालाब में क्या हुआ गड़बड़?...

Jamtara Sahana Talab: नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित सहाना तालाब के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य में कथित अनियमितता की शिकायत के बाद...

Jio AI Glass: न मोबाइल निकालने की टेंशन, न QR स्कैन...

Jio AI Glass: डिजिटल तकनीक की दुनिया में स्मार्ट वियरेबल डिवाइस का इस्तेमाल बढ़ाने की दिशा में जियो ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में...