ट्वीट पर मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, गंभीर बीमारी से ग्रसित महिला अस्पताल में एडमिट

बोकारो : चास के तारानगर की निवासी शिवनाथ की पत्नी टीना देवी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं. जिसको लेकर मुख्यमंत्री से आर्थिक सहायता के लिए ट्वीट किया गया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट पर संज्ञान लेते हुए बोकारो के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उपायुक्त के आदेश पर महिला की रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया है. सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजय कुमार ने बताया कि महिला कई गम्भीर बीमारियों से ग्रसित हैं, जिसका पैर भी टूटा है. उन्होंने बताया कि सीएम के ट्वीट के बाद महिला को सेक्टर 4 स्थित राजा ऑयल मिल के समीप एक झोपड़ी से अस्पताल लाया गया है. उन्होंने कहा कि उसे ऑपरेशन की जरूरत है जो बोकारो में सम्भव नहीं है, लेकिन महिला के पति इलाज के लिए बाहर जाने को तैयार नहीं है. बता दें की महिला के पति शिवनाथ ने बताया कि उनकी पत्नी की पैर टूटी हुई है, हजारों रुपए खर्च की जरूरत है जिसमें वह सक्षम नहीं है. टीना देवी के पति भीख मांग कर पत्नी की दवा और भोजन की व्यवस्था करने वाला लाचार और विवश है. ऐसी स्थिति में उसके साथ भीख मांगने के सिवा कोई चारा नहीं है. पति-पत्नी को सुनाई भी कम देती हैं, इसलिए सुनने वाला मशीन जिला प्रशासन से मांग किया है.

रिपोर्ट : चुमन

चैत्र रामनवमी महासमिति, हजारीबाग के प्रतिनिधियों के साथ अंबा प्रसाद ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात, मांगी जुलूस निकालने की अनुमति

क्या रिमोट कन्ट्रोल मुख्यमंत्री हैं हेमंत सोरेन! कुणाल सारंगी का मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप

Bhagalpur Corona News: 66 वर्षीय मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव, क्या बिहार...

Bhagalpur Corona News: बिहार के भागलपुर में COVID-19 का एक नया मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। एक 66...

Bihar Vigilance Raid: आय से अधिक संपत्ति मामले में पर्यटन विभाग...

Bihar Vigilance Raid: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के तहत, विजिलेंस इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने टूरिज्म डिपार्टमेंट के सुपरिटेंडिंग इंजीनियर अवधेश कुमार सिन्हा के खिलाफ...

Anant Singh Son Abhishek Election: मोकामा की राजनीति में बड़ा बदलाव!...

Anant Singh Son Abhishek Election: बिहार की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर...