Bokaro: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की सूचना, सर्च अभियान जारी

Bokaro: बड़ी खबर बेरमो से है। यहां सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की सूचना मिल रही है। इसमें कई नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है। सूत्रों के हवाले से जानकारी मिल रही है कि सुरक्षाबलों का सर्च अभियान जारी है।

Bokaro: मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे जाने की सूचना

बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलो और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी हुई। इसमें 8 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है। इस दौरान सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार बरामद किया है।

बता दें कि, झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ लगातार सुरक्षाबलों का एंटी नक्सल ऑपरेशन चल रहा है। इसी अभियान के तहत बेरमो में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुरक्षबलों ने नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में 8 नक्सलियों को मार गिराया है।

Bokaro: पुसिस और सुरक्षबलों का संयुक्त अभियान

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, घटनास्थल से सुरक्षाबलों ने ऑटोमेटिक हथियार एके-47, एसएलआर जैसे हथियार और बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामान भी बरामद किये हैं। बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद झारखंड पुलिस, CRPF, JJ ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर नक्सलियों के ठिकाने में दबिश देकर 8 नक्सलियों को मार गिराया है।

Jairam Mahato Controversy: जयराम महतो और थाना प्रभारी विवाद में नया...

Jairam Mahato Controversy: जेएलकेएम प्रमुख और डुमरी विधायक जयराम महतो का बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित गाली-गलौज का ऑडियो सोशल मीडिया...

Chatra Police Encounter: पिपरवार में सुबह-सुबह एनकाउंटर, पुलिस की गोली से...

Chatra Police Encounter: जिले के पिपरवार इलाके में मंगलवार की अहले सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई...

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...