Advertisment

Missing Youth: 6 महीने से युवक लापता, सूचना देने वाले को 10 हजार का इनाम

Bokaro: बेरमो अनुमंडल के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के न्यू पिपरडीह बस्ती निवासी अमृत कर्मकार (उम्र- 24 वर्ष) पिछले 6 महीने से लापता है। परिजनों ने उसके बारे में जानकारी देने वाले को 10 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। अमृत कर्मकार के पिता स्व. मंटू कर्मकार थे। उसकी मां मंदिरा देवी ने बताया कि अमृत ट्रेन में हॉकर का काम करता था। वह सिकंदराबाद और बेंगलुरु जाने वाली ट्रेनों में सामान बेचने का काम करता था।

मां के अनुसार अमृत अप्रैल महीने में आखिरी बार घर आया था। इसके बाद से अब तक वह वापस नहीं लौटा है। परिवार ने आसपास के इलाकों, रेलवे स्टेशनों और परिचितों से संपर्क कर काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। परिवार ने आम जनता से अपील की है कि अगर किसी को अमृत के बारे में कोई जानकारी मिले, तो दिए गए नंबरों पर तुरंत संपर्क करें — 8296195480, 8102512845, या 8271388234

Chasnala SAIL Karmi Bolero Hamla: धनबाद में सेल कर्मी पर कथित...

Chasnala SAIL Karmi Bolero Hamla: जिले के पत्थरडीह थाना क्षेत्र में चासनाला SAIL वॉशरी के एक घायल कर्मचारी से जुड़ा मामला अब एक नया...

Garhwa Driving License Camp: गढ़वा में घर के पास बना ड्राइविंग...

Garhwa Driving License Camp: शनिवार को गढ़वा के ज़िला परिवहन कार्यालय ने भंडरिया मुख्यालय स्थित पंचायत भवन में पंचायत-स्तर पर ड्राइविंग लाइसेंस (DL) कैंप का...

Jugsalai Sharab Dukaan Virodh: जुगसलाई में शराब दुकान को लेकर बवाल,...

Jugsalai Sharab Dukaan Virodh: जुगसलाई इलाके में स्थानीय लोगों ने मंदिर के सामने शराब की दुकान खोलने का विरोध किया है। उनका तर्क है कि...