डीसी ने बेरमो के कई छठ घाटों का किया निरीक्षण, दिए कई दिशा-निर्देश

Bokaro: छठ महापर्व को लेकर प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लेने के लिए उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा ने बेरमो प्रखंड क्षेत्र के कई छठ घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीसी ने घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध और अन्य सुविधाओं की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की।

छठ घाटों का किया निरीक्षण , डीसी ने दिए दिशा-निर्देशः

डीसी ने कहा कि छठ घाटों पर साफ-सुथरा और सुरक्षित माहौल बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सुरक्षा बलों की पर्याप्त तैनाती और बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। अजय नाथ झा ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों से भी अपील की कि वे प्रशासन का सहयोग करें, ताकि श्रद्धालु शांति, श्रद्धा और उत्साह के साथ महापर्व छठ मनाएं।

डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।निरीक्षण के दौरान बेरमो एसडीएम, सीओ, प्रखंड विकास पदाधिकारी, थाना प्रभारी, नगर परिषद प्रतिनिधि और कई अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

रिपोर्टः मनोज कुमार

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...