खड़गे के कार्यक्रम में कमजोर भीड़, अव्यवस्था के कारण कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हुए निलंबित

बक्सर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बक्सर आगमन के बाद कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। रविवार को दलसागर खेल मैदान में आयोजित सभा के दौरान भारी अव्यवस्था और कमजोर भीड़ के चलते बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार पांडेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही जिले के दोनों कांग्रेस विधायकों की भूमिका को लेकर भी पार्टी में नाराजगी है। जिससे उनके आगामी चुनाव में टिकट पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

Goal 5 22Scope News

तैयारियों की घोर कमी और स्थानीय नेतृत्व में समन्वय का पूर्ण अभाव देखा गया

आपको बता दें कि पटना स्थित सदाकत आश्रम से जारी पत्र में प्रदेश कांग्रेस के कार्यालय सचिव उमेश प्रसाद सिंह ने बताया कि खड़गे की सभा के दौरान तैयारियों की घोर कमी और स्थानीय नेतृत्व में समन्वय का पूर्ण अभाव देखा गया। उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस कमिटी अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करने में विफल रही। जिस कारण पार्टी की छवि को क्षति पहुंची। इसी आधार पर डॉ. पांडेय को अध्यक्ष पद से निलंबित कर दिया गया है।

यह भी पढ़े : बक्सर पहुंचे मल्लिकार्जुन खड़गे, कहा- केवल कुर्सी के लिए है PM मोदी व CM नीतीश की जोड़ी…

यह भी देखें :

धीरज कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Governor Meeting: झारखंड के विश्वविद्यालयों पर राज्यपाल से मंथन, शिक्षा...

Jharkhand Governor Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल से राजभवन में आत्मीय मुलाकात कर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: मुजफ्फरपुर में HDFC बैंक शाखा में...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: HDFC बैंक की जवाहर लाल रोड शाखा में मंगलवार को भगवान श्री गणेश की विधिवत स्थापना की गई। बैंक के...

Nalanda में NCC Camp शुरू, मंत्री श्रवण कुमार बोले युवा शक्ति...

नालंदा में 38 बिहार बटालियन NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का...