Patna के भूतनाथ पहुंचे कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

पटना सिटी : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के द्वारा बिहार कांग्रेस के नए अध्यक्ष पद संभालने के बाद राजेश राम (Rajesh Ram) राजधानी पटना के भूतनाथ पहुंचे। वहां पर उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिठाईयां बाटी और जमकर पटाखे फोड़े। राजेश राम के साथ कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी पहुंचे हुए थे। बिहार में कई कांग्रेस के बड़े नेता का आने का सिलसिला जारी है।

हमलोग सभी को एक साथ लेकर चलने का काम करते हैं – राजेश राम

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस पुरानी पार्टी है। कांग्रेस हमारा घर है। सभी लोग धीरे-धीरे आ रहे हैं और सबको सम्मान दिया जाएगा। कोई भी कांग्रेस नेता नाराज नहीं है और कोई भी पार्टी के खिलाफ नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्हीं लोगों के द्वारा हम नियुक्त हुए हैं। हमारे खिलाफ कोई नेता व कार्यकर्ता नहीं रहेगा। वहीं इफ्तार देने के सवाल पर भी राजेश राम ने कहा कि भेद मिटाना है, समाज को एकजुट लेकर चलना है। बाकी लोग समाज को तोड़ने का काम करते हैं। हम लोग सभी को एक साथ लेकर चलते हैं। चुनाव अकेले लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह केंद्रीय नेतृत्व का दायित्व है वह क्या करेगी।

यह भी पढ़े : Breaking : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाने के बाद पहली बार बोले राजेश ठाकुर, नए अध्यक्ष का चुना जाना…

यह भी देखें :

उमेश चौबे की रिपोर्ट

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...