कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव आज, 40 केंद्रों पर वोटिंग

नई दिल्ली : कांग्रेस के लिए आज ऐतिहासिक दिन है. कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए

सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी. पार्टी में 22 साल बाद अध्यक्ष पद के लिए

चुनाव हो रहा है, जबकि 24 साल बाद कोई गांधी परिवार से बाहर का अध्यक्ष होगा.

यही नहीं कांग्रेस के 137 साल के इतिहास में अध्यक्ष पद के लिए छठी बार चुनावी मुकाबला हो रहा है.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच अध्यक्ष पद के लिए रेस है.

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नेताओं के लिए स्पेशल कैंप

इस चुनाव में प्रदेश कांग्रेस समितियों (पीसीसी) के 9,000 से अधिक प्रतिनिधि गुप्त

मतदान के जरिये पार्टी के नये अध्यक्ष का चुनाव करेंगे. वोटिंग के लिए देश भर में

40 केंद्रों पर 68 बूथ बनाए गए हैं. कांग्रेस के 137 साल के इतिहास में छठी बार

अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा है. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी एआईसीसी मुख्यालय में मतदान कर सकती हैं.

वहीं राहुल गांधी कर्नाटक में बेल्लारी के संगनाकल्लू में भारत जोड़ो यात्रा के शिविर स्थल पर मतदान में भाग लेंगे. उनके साथ पीसीसी के करीब 40 प्रतिनिधि भी मतदान करेंगे जो यात्रा में शामिल हैं. गांधी परिवार के करीबी होने और कई वरिष्ठ नेताओं के समर्थन के कारण खड़गे को पार्टी अध्यक्ष पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. हालांकि थरूर भी खुद को पार्टी में बदलाव के लिए मजबूत प्रत्याशी के रूप में पेश कर रहे हैं. थरूर ने चुनाव प्रचार के दौरान असमान अवसरों के मुद्दे उठाए, लेकिन खड़गे और पार्टी के साथ उन्होंने यह भी माना है कि गांधी परिवार के सदस्य तटस्थ हैं और कोई ‘आधिकारिक उम्मीदवार’ नहीं है.

कांग्रेस अध्यक्ष पद: वर्ष 2000 में जितेंद्र प्रसाद को मिली थी हार

पिछली बार कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 2000 में हुआ था जब जितेंद्र प्रसाद को सोनिया गांधी के हाथों जबरदस्त हार का सामना करना पड़ा था. सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी वाद्रा ने इस बार अध्यक्ष पद की दौड़ से बाहर रहने का फैसला किया है जिससे 24 साल के अंतराल के बाद गांधी परिवार के बाहर का सदस्य इस जिम्मेदारी को संभालेगा. कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव गुप्त मतदान के जरिये होगा और किसी को पता नहीं चलेगा कि किसने किसे वोट डाला. उन्होंने कहा कि दोनों उम्मीदवारों के लिए समान अवसर मुहैया कराए गए हैं.

कांग्रेस अध्यक्ष पद: चुनाव को लेकर तैयारी

देश भर में 40 केंद्रों पर 68 बूथ बनाए गए हैं, जहां सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मतदान की प्रक्रिया चलेगी. कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए करीब 9800 मतदाता (प्रदेश प्रतिनिधि) हैं जो दो उम्मीदवारों मल्लिकार्जुन ख़ड़गे और शशि थरूर में से एक के लिए मतदान करेंगे. सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, प्रियंका गांधी समेत सीडब्ल्यूसी के सदस्य 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में बने बूथ में मतदान करेंगे.

Rohini Acharya Unity Formula: रोहिणी आचार्य का तेजस्वी यादव और प्रशांत...

Rohini Acharya Unity Formula, पटना: बिहार की राजनीति में विपक्षी दलों के बीच एकजुटता को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। राष्ट्रीय जनता...

Bihar IAS Transfer 2026: बिहार में 4 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों...

Bihar IAS Transfer 2026, पटना: बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए चार IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। सामान्य...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह में राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह इंडोर स्टेडियम में गुरुवार को Yonex-Sunrise झारखंड स्टेट सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप सह सेलेक्शन ट्रायल-2026 का शुभारंभ हुआ। गांडेय विधायक...