Jamshedpur से चार-चार सीएम होने के बाद भी नहीं बदली एमजीएम की सूरत-मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान…

Jamshedpur : जमशेदपुर में टाउन हॉल सिदगोड़ा में स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने स्वास्थ्य क्षेत्र से संबंधित संविदा कर्मचारियों के बीच नियुक्ति पत्र बांटा, जिससे लोगों में काफी उत्साह रहा है।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : सिंदरी में मानव तस्करी का मामले का खुलासा, चार गिरफ्तार…

Jamshedpur : टीएमएच में नहीं हो रहा गरीबों का इलाज

इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में स्वास्थ्य का स्वरूप 18 साल में भी अब तक नहीं बदला है। जमशेदपुर से चार-चार मुख्यमंत्री बने, लेकिन किसी की भी आंखें एमजीएम की व्यवस्था को देखकर नहीं खुली। उन्होंने कहा कि टाटा मुख्य अस्पताल में गरीबों का इलाज नहीं हो रहा है, जबकि वह जमीन सरकार द्वारा प्रदत्त जमीन है। इससे आम जनता को कोई लाभ नहीं हो रहा है।

Jamshedpur मीडिया से बात करते मंत्री इरफान
Jamshedpur मीडिया से बात करते मंत्री इरफान

 

ये भी पढ़ें- Godda : बकरे की बलि देने के दौरान हो गया बड़ा हादसा… 

उन्होंने कहा कि टाटा स्टील अपना बड़ा दिल दिखाते हुए अपने यहां गरीबों का भी इलाज करें। नियुक्ति पत्र के बारे में बताया कि यह 6 साल पुराना नियुक्ति पत्र है। सभी की उम्र निकलते जा रही थी, लेकिन मैंने ठोस निर्णय लेते हुए इन लोगों को नियुक्ति पत्र बांटा है।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : परिवार में खूनी संघर्ष, साले ने जीजा की पीठ पर घोंपा चाकू…

जमशेदपुर को जल्द मिलेगा एक और मेडिकल कॉलेज की सौगात-मंत्री इरफान अंसारी

डॉक्टर इरफान अंसारी ने कहा कि जो स्टूडेंट है, उनका मेरिट व्यर्थ हम जाने नहीं देंगे। स्वास्थ्य के क्षेत्र में 1000 टेक्निकल एवं नॉन टेक्निकल की हम बहाली करेंगे। एमजीएम अस्पताल को अब नई बिल्डिंग में शिफ्ट किया जाएगा और इसे हम टाटा मुख्य अस्पताल से भी बढ़िया अस्पताल बनाएंगे। यहां पर मेरी शिक्षा मंत्री से बातचीत हुई है। एक मेडिकल कॉलेज भी हम देंगे, जो पीपी मोड पर चलेगा।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : लोकतंत्र को कुचलने वाले संविधान बचाने की बात करते हैं, भाजपा इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही-बाबूलाल मरांडी का बड़ा आरोप…

लाला जबीन की रिपोर्ट–

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...