जहानाबाद : मालगाड़ी की टक्कर से ट्रैक्टर के उड़े परखच्चे, 2 घंटे तक बाधित रहा रेल परिचालन

जहानाबाद : गया-पटना रेलखंड पर हरनीताड़ नेर गांव के समीप मालगाड़ी एवं ट्रैक्टर में टक्कर हो गया. इस घटना में ट्रैक्टर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. बताया जाता है कि सुबह 7 बजे के करीब ट्रैक्टर रेल ट्रैक पार कर रहा था. ट्रैक पार करने के दौरान ट्रैक्टर की ट्रॉली पटरी के बीच फंस गई. मजदूर और ट्रैक्टर चालक मिलकर रस्सी के माध्यम से खींच कर ट्रॉली निकालने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली.

इसी बीच अचानक गया की तरफ से एक मालगाड़ी आ गई. मालगाड़ी को आते देख ट्रैक्टर चालक इंजन लेकर भाग गया. जबकि ट्रैक्टर का ढाला ट्रैक पर फंसा रह गया. मालगाड़ी की टक्कर के बाद ट्रॉली के कई टुकड़े हो गए. दुर्घटना की वजह से मालगाड़ी के इंजन में कुछ खराबी आई. रेलवे के मैकेनिक की मदद से खराबी को ठीक किया गया. स्थानीय लोगों के सहयोग से ट्रैक्टर के मलबे को हटाया गया. उसके बाद करीब 9 बजे रेल परिचालन शुरू हो गया.

स्थानीय लोगों के अनुसार इस घटना में किसी तरह की हताहत नहीं हुई. घटना की जानकारी रेल थाने की पुलिस को दी गई है. मौके पर दल-बल के साथ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ट्रैक्टर के मलबे को हटाया. इस दौरान लगभग 2 घंटे तक रेल परिचालन बाधित रहा. गया-पटना रेलखंड पर लगातार अवैध क्रॉसिंग पर घटना घट रही है. कुछ दिन पूर्व ही पैसेंजर गाड़ी एवं ट्रैक्टर में टक्कर हुई थी, लेकिन रेलवे विभाग अवैध क्रॉसिंग को बंद नहीं करा रही है. इसी के कारण लगातार गया-पटना रेलखंड पर ऐसी घटना घट रही है. अगर रेलवे विभाग अवैध क्रॉसिंग को बंद नहीं कराया तो वह दिन दूर भी नहीं जब कोई बड़ी घटना गया पटना रेलखंड पर हो जाएगी.

घटनास्थल पर पुलिस पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है. जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की घटना कैसे घटी और घटना का कारण क्या है. लोगों का कहना है कि मालगाड़ी के ड्राइवर के सूझबूझ के कारण बड़ी घटना होने से बच गई, नहीं तो पटना-गया रेलखंड पर आज बड़ी घटना हो सकती थी.

रिपोर्ट : गौरव

जहानाबाद में छात्र और पुलिस के बीच झड़प, दागे गएं आंसू गैस के गोले

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...