Advertisment

खेत की जुताई करने के दौरान बम ब्लास्ट, बाल-बाल बचे ट्रैक्टर चालक

औरंगाबाद : औरंगाबाद के हसपुरा थाना क्षेत्र के अहियापुर में आज उस समय सनसनी फैल गई जब ट्रैक्टर से खेत जुताई करने के दौरान खेत में बम ब्लास्ट हो गया। जिसमें ट्रैक्टर चालक बाल- बाल बच गए, घटना आज शाम की है। बताया जाता है कि खेत की जुताई करते समय चालक को ट्रैक्टर के चक्का में फंसा हुआ एक थैला पर नजर पड़ा। सोंचा की उसे उठाऊं लेकिन नजर अंदाज करते हुए ट्रैक्टर को आगे बढ़ा दिया। जैसे ही ट्रैक्टर आगे बढ़ा की एक बड़ी आवाज हुई। आवाज इतना तेज था जिसे कई किलोमीटर तक सुना गया।

बताया जाता है कि बम ब्लास्ट होते कुछ देर के लिए आसपास में अंधेरा छा गया। गनीमत यह रही कि बम के ऊपर से ट्रैक्टर आगे बढ़ चुका था और बम थोड़ा लेट से फटा जिसके कारण गाड़ी और चालक सुरक्षित बच गए। हालांकि चालक को हल्की चोट आई है लेकिन सुरक्षित है। आवाज को सुनते ही आसपास के गांव के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए और इस बम ब्लास्ट की सूचना चालक ने अपने खेत मालिक को दी। खेत मालिक पूर्व मुखिया मृत्युंजय शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे और इस घटना की सूचना हसपुरा थाना को दिया। घटना की सूचना मिलते हसपुरा थाना के पुलिस अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंच विस्फोट हुए बम के अवशेष को एकत्र कर जांच में जुट गई है।

हालांकि देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ भारी संख्या में एकत्रित हो गई। बम ब्लास्ट घटना की जानकारी मिलते अहियापुर पंचायत मुखिया अजित कुमार उर्फ चुन्नु शर्मा पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से असमाजिक तत्व के लोगों का हाथ है। इसकी पुलिस सघंन जांच करें। वहीं खेत मालिक मृतुन्जय शर्मा ने हसपुरा थानाध्यक्ष में जाकर एक लिखित आवेदन के माध्यम से अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। बम ब्लास्ट होने की चर्चा जोरों पर है। लोगों का मानना है कि असमाजिक तत्व के द्वारा ग्रामीण इलाके में दहशत फैलाने या फिर कोई बड़ी घटना को अंजाम देने के नियत से बम यहां रखा गया था। जिसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए।

यह भी पढ़े : बारिश से लोगों को राहत, 2 दिनों में वज्रपात से 6 लोगों की मौत

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

JPSC Scam CID Arrest: रांची में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, JPSC...

JPSC Scam CID Arrest: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रहे क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) ने मंगलवार को...

Sahibganj ASI Attack: साहिबगंज में ड्यूटी के दौरान एएसआई पर चाकू...

Sahibganj ASI Attack: झारखंड के साहिबगंज जिले से ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस अधिकारी पर चाकू से हमले की घटना सामने आई है। कोटलपोखर...

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: 1.2 करोड़ का प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त,...

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: प्रतिबंधित कोडीन-युक्त कफ सिरप की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, झारसुगुडा पुलिस ने ₹1.2 करोड़ से अधिक मूल्य की...