मारूफगंज में नकली ‘Puja Ghee’ फैक्ट्री पर छापा, करोड़ों का माल जब्त

पटना सिटी : पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र में नकली घी (Puja Ghee) के कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है। बुधवार की शाम थाना पुलिस ने मारूफगंज स्थित एक गोदाम सह कारखाने में छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली घी, ब्रांडेड रैपर, स्टिकर और पैकिंग सामग्री जब्त की। बताया जा रहा है कि यह अवैध फैक्ट्री गया की एक प्रतिष्ठित कंपनी के नाम पर नकली वरुण ‘पूजा घी’ तैयार कर बाजार में खपाने का गोरखधंधा चला रही थी।

Best GPS in Jharkhand

पूरे ऑपरेशन में Puja Ghee कंपनी के अधिकृत अधिकारी टोटन चक्रवर्ती भी मौजूद थे

इस पूरे ऑपरेशन में कंपनी के अधिकृत अधिकारी टोटन चक्रवर्ती भी मौजूद थे। जिन्होंने मीडिया को बताया कि लंबे समय से उनके ब्रांड (Puja Ghee) का नाम दुरुपयोग कर भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष अगस्त में भी इसी स्थान पर छापेमारी की गई थी, लेकिन कारोबार फिर से शुरू कर दिया गया था। पुलिस ने मौके से तैयार घी, रैपर, स्टीकर, लेबलिंग मशीन और अन्य कई पैकिंग सामग्री जब्त की है। वहीं, दंडाधिकारी राधाकृष्ण ओझा के नेतृत्व में छानबीन के बाद सैंपल एकत्र कर जांच के लिए भेजे गए हैं।

Best GPS in India

यह भी देखें :

थाना प्रभारी ने कहा कि इस मामले में दर्ज की गई है FIR 

आपको बता दें कि थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि एक सप्ताह पहले भी मालसलामी थाना क्षेत्र के सिमली मुरारपुर में नकली स्नैक्स प्रोडक्ट की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया था। लगातार हो रही ऐसी छापेमारियों से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन ने कहा है कि इस तरह की गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए आगे और भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

यह भी पढ़े : NH पर बस हादसा, रिटायर्ड BSF जवान की पत्नी की मौत…

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Patna Ravan Dahan 2026: गांधी मैदान में रावण वध समारोह में...

Patna Ravan Dahan 2026: बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में विजयादशमी के अवसर पर श्री रामलीला महोत्सव एवं रावण वध समारोह-2026 का...

Samrat Choudhary Durga Puja Visit: बदुआ नदी के तट पर बनेगा...

Samrat Choudhary Durga Puja Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को बांका जिले के तेलडीहा दुर्गा मंदिर और तारापुर के असरगंज स्थित...

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...