NH पर बस हादसा, रिटायर्ड BSF जवान की पत्नी की मौत

पटना सिटी : बिहार की राजधानी पटना से एक खबर है। बुधवार की सुबह बस के पलट जाने से बीएसएफ के रिटायर्ड इंस्पेक्टर की पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई है। बस हजारीबाग से पटना आ रही थी। बताया जाता है कि बस में कुल 45 से ज्यादा लोग सवार थे। हजारीबाग से बस खुली थी और पटना लौट रही थी।

पटना के बाईपास थाना क्षेत्र के पैजावा के पास बस अचानक पलट गई। इसके बाद बस में अफरा-तफरी मंच गई। बस के अंदर फंसे लोग बस कि खिड़की तोड़कर अपनी जान बचाने लगे। बस की तस्वीर भी देख सकते हैं कि दर्जनों यात्री के चप्पल बस में ही इधर-उधर बिखरे हुए हैं।

Goal 1 22Scope News

घायल महिला यात्री को इलाज के लिए NMCH लाया गया

आपको बता दें कि आधे घंटे बाद पटना के ट्रैफिक पुलिस पहुंची। इसके बाद घायल महिला यात्री को इलाज के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) में भर्ती किया गया। जहां डॉक्टरों ने महिला को डेथ घोषित कर दिया। बस में सवार बीएसएफ रिटायर्ड इंस्पेक्टर जयप्रकाश ठाकुर ने बताया कि अपनी पत्नी आशा देवी के साथ हजारीबाग शादी समारोह में गए थे। हजारीबाग से बस पकड़ कर पत्नी के साथ पटना लौट रहे थे।

बस ड्राइवर की लापरवाही के कारण बस दुर्घटना हुई है। बस ड्राइवर सड़क नेशनल हाईवे से बस को नीचे वाले सड़क लाइन में उतारना चाह रहा था। जैसे ही बस नीचे उतारने लगा बस पलट गई और अस्पताल में इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई है।

यह भी देखें :

बस दुर्घटना होकर पलट गई, महिला की मौत – सहायक पुलिस सब इंस्पेक्टर

वहीं पटना जीरोमाइल यातायात पुलिस के सहायक पुलिस सब इंस्पेक्टर शशि कुमार सिंह ने बताया कि बस दुर्घटना होकर पलट गई थी जिसके कारण एक महिला की मौत हो गई है। पटना का दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल है लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो जाती है।

अस्पताल में ट्राली कर्मचारी नजर नहीं आ रहे हैं और ना ही अस्पताल में एक एंबुलेंस की व्यवस्था की गई। मृतक महिला आशा देवी के परिजनों ने आरोप लगाया है कि एक घंटे से ज्यादा समय बीत गए। अस्पताल की तरफ से एक एंबुलेंस की भी व्यवस्था नहीं की गई। परिवार वाले प्राइवेट एंबुलेंस की व्यवस्था करके डेड बॉडी को घर ले जा रहे हैं।

यह भी पढ़े : पटना सिटी में अपराधियों का कहर, बस चालक को गोलियों से भूना

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Bihar Flood Alert Nepal Flash Flood: नेपाल में बाढ़ के बाद...

Bihar Flood Alert Nepal Flash Flood: नेपाल के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में फ्लैश फ्लड की स्थिति और गंडक नदी में अचानक जलप्रवाह बढ़ने की...

Giridih Raksha Bandhan Students SP DC: Giridih में छात्राओं ने SP...

Giridih Raksha Bandhan Students SP DC: रक्षाबंधन के अवसर पर गिरिडीह में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ पुलिस और प्रशासन के प्रति विश्वास...

Bokaro Bhu Mafia School Demolition: रातोंरात जमींदोज हुआ बिरसा मध्य विद्यालय!...

Bokaro Bhu Mafia School Demolition: झारखंड के बोकारो में सरकारी स्कूल का भवन तोड़े जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेक्टर-12...