दिव्यांग की बच्ची जन्म के बाद से ही गायब, परिजनों पर लगा जिंदा दफनाने का आरोप

पलामू : जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. जहां एक दिव्यांग महिला ने बच्ची को जन्म देने के बाद ही उसकी नवजात गायब है. नवजात बच्ची की नाना ने ससुराल वालों पर बच्ची को जिंदा दफनाने का आरोप लगाया है.

इस मामले में बच्ची की नाना ने सतबरवा थाना में लिखित शिकायत की है. शिकायत में परिजनों पर गंभीर आरोप लगाया है. नाना ने पुलिस को शिकायत देकर बच्ची को दफनाने या किसी को देने की आशंका जाहिर की है.

सतबरवा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार राय ने बताया कि लिखित शिकायत मिली है. उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है. उन्होंने बताया कि पीड़िता के पिता ने कई आरोप लगाए हैं, जिसकी पुलिस जांच कर रही है. पीड़िता से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 दिसंबर को सतबरवा इलाके की रहने वाली दिव्यांग महिला ने एक निजी क्लीनिक में तीसरी बार बच्ची को जन्म दिया. दिव्यांग महिला की पहले से दो बेटियां हैं. तीसरी बच्ची जन्म लेने के बाद से ही लापता है. ग्रामीणों ने बताया कि दिव्यांग महिला ने मृत बच्ची का जन्म दिया है. यह जानकारी उनके परिजनों ने गांव वालों को दी थी. हालांकि, अस्पताल प्रबंधक ने बताया कि जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित घर गए हैं.

रिपोर्ट: संजीत यादव

Nirsa-मंदबुद्धि महिला ने सड़क किनारे जना बच्चा

मंदबुद्धि बच्चों को दिया जाता है थर्ड डिग्री ट्रीटमेंट, एक बच्ची की मौत

पति को जेल भेजने के बाद लापता महिला पुलिस को मिल

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...