Advertisement
Advertisement

झारखंड के 15 जिलों के डीईओ का वेतन रोका गया, वेतन भुगतान में देरी पर मांगा गया जवाब

रांची: झारखंड के 15 जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों (डीईओ) का अप्रैल माह का वेतन रोक दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक राजेश प्रसाद ने इस संबंध में सख्त कदम उठाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन अधिकारियों से तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।

निदेशालय की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि शिक्षकों के वेतन के लिए सात अप्रैल को ही संबंधित जिलों को बजट आवंटित कर दिया गया था, इसके बावजूद 23 अप्रैल की शाम पांच बजे तक जिलों के कोषागारों से वेतन की राशि की निकासी नहीं की गई। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की गई है।

जिन जिलों के डीईओ पर वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है, उनमें रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, प. सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, पलामू, चतरा, रामगढ़, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज शामिल हैं।

निदेशक ने डीईओ से पूछा है कि क्यों न उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की जाए, क्योंकि शिक्षकों को समय पर वेतन न देना न केवल प्रशासनिक लापरवाही है, बल्कि इससे शैक्षणिक व्यवस्था पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है।


Commercial Advertisment

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...

Bihar Tribal Education Research: 25 जनजातीय विद्यालयों के बच्चों का क्यों...

Bihar Tribal Education Research, पटना: बिहार में जनजातीय विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए शोध आधारित पहल की जा रही है।...

Bihar Chhath Awareness Campaign 2026: छठ के पारंपरिक गीतों से गूंजेंगे...

Bihar Chhath Awareness Campaign 2026, पटना: बिहार में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर राज्य सरकार ने व्यापक जन-जागरूकता और प्रचार-प्रसार अभियान...