Advertisment

पूर्व मुखिया पति की गोली मारकर हत्या, पुलिस हिरासत में एक

मधेपुरा : मधेपुरा के आलमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रतवारा ओपी स्थित सोनामुखी बाजार में अज्ञात अपराधियों ने पूर्व मुखिया पति 50 वर्षीय संजय जायसवाल उर्फ बमबम भगत की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि गंगापुर पंचायत के सोनामुखी वार्ड संख्या-8 निवासी मुखिया पति अपने दोस्त के साथ घर से महज 100 मीटर की दूरी पर घूम रहे थे। इसी बीच चार से पांच की संख्या में अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। जिससे मौके वारदात पर ही बमबम भगत की मौत हो गई।

दलबल के साथ पहुंचे रतवारा थानाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ

घटना की सूचना मिलते हीं रतवारा थानाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ शर्मा पुलिस दलबल के साथ मौके वारदात पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया। बता दें कि प्रारंभिक जांच में शक के आधार पर संजय जायसवाल के एक नजदीकी दोस्त बिपिन शर्मा को पुलिस हिरासत में लिया है, जिससे गहन पूछताछ की जा रही है।बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी डॉ.अर्चना कुमारी 2016 से 2021 तक पंचायत की मुखिया थी।

यह भी देखें :

घटना के कारणों का कोई खुलासा नहीं हो सका है

बहरहाल, घटना के कारणों का कोई खुलासा नहीं हो सका है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और गांव में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है। वहीं पत्नी अर्चना कुमारी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं इस मामले को लेकर उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि पुलिस हत्या के कारणों का पता लगा रही है। बहुत जल्द हीं घटना का खुलासा कर लिया जाएगा। फिलहाल एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पुलिस गहन पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़े : नाले का गंदा पानी से दुकानदार सहित राहगीर हैं काफी परेशान…

रमण कुमार की रिपोर्ट

JPSC Student Protest Update: रांची में छात्र आंदोलन के बीच नया...

JPSC Student Protest Update: राज्य सरकार ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC), झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) और अन्य भर्ती परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों...

Kolhan University Protest: कोल्हान यूनिवर्सिटी की लेटलतीफी पर सड़क पर उतरे...

Kolhan University Protest: AJSU छात्र मोर्चा ने बुधवार को कोल्हान यूनिवर्सिटी में एकेडमिक सिस्टम और सेमेस्टर शेड्यूल में लगातार हो रही देरी को लेकर डिप्टी...

Gumla Development News: आयुष्मान भवन से KGBV तक पहुंचे DDC, गुणवत्ता...

Gumla Development News: डिप्टी डेवलपमेंट कमिश्नर (DDC) अनिमेष रंजन ने बुधवार को रायडीह और घाघरा ब्लॉक का दौरा किया। उन्होंने वहां चल रही विकास योजनाओं...