Pahalgam Terror Attack की झामुमो ने की निंदा-पहलगाम में हिंदू या मुस्लिम की नहीं, इंसानियत की हत्या हुई…

Pahalgam Terror Attack

Ranchi : झारखंड की सत्तारूढ़ पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे ‘इंसानियत की हत्या’ करार दिया है। झामुमो के वरिष्ठ नेता विनोद कुमार पांडेय ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा कि इस घटना में हिंदू या मुस्लिम नहीं, बल्कि इंसानियत की हत्या हुई है।

Pahalgam Terror Attack : दुर्भाग्यपूर्ण और मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है

पहलगाम में जिन पर्यटकों की हत्या की गई है, उनमें सिर्फ हिंदू नहीं बल्कि मुस्लिम ईसाई एवं विभिन्न धर्मों के लोग शामिल हैं। उन्होंने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और मानवता को शर्मसार करने वाला बताया।

च7बह 22Scope News

झामुमो नेता विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि इस प्रकार के नरसंहार की जितनी भी निंदा की जाए, वह कम है। उन्होंने केंद्र सरकार से इस हमले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि भारत सरकार को ऐसा कदम उठाना चाहिए जिससे भविष्य में कोई भी आतंकवादी कश्मीर की ओर देखने की हिम्मत न कर सके।

उन्होंने पहलगाम को देश और दुनिया के पर्यटकों के लिए एक सुरक्षित और लोकप्रिय स्थल बताया। साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि जब यह स्थान इतना संवेदनशील और लोकप्रिय है, तब हमले के वक्त वहां केंद्रीय सुरक्षा बलों की अनुपस्थिति पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

देशभर में गम और गुस्से का माहौल है

झामुमो नेता ने कहा कि इस हमले के बाद देशभर में गम और गुस्से का माहौल है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा में हुई इस चूक का जवाब धर्म नहीं हो सकता, बल्कि यह एक प्रशासनिक विफलता है। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग की।

विनोद कुमार पांडेय ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने पुलवामा जैसे घटनाओं से कोई सबक नहीं लिया। अगर सबक लिया गया होता, तो पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों का इस तरह से कत्लेआम नहीं होता। हमले के बाद स्थानीय कश्मीरियों टैक्सी ड्राइवरों, होटल संचालकों और घुड़सवारों ने पर्यटकों की मदद कर उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए निःशुल्क व्यवस्था की।

वहीं दूसरी ओर दिल्ली से फ्लाइट किराए में भारी वसूली की गई, जिससे लोग आहत हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद के खिलाफ कठोर कदम उठाने और पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक के सवालों का जवाब देने की मांग की।

मदन सिंह की रिपोर्ट–

Saffrn

Trending News

पूरक पोषाहार योजना के तहत जनवरी में 45 लाख से अधिक...

पटना : राज्य में पूरक पोषाहार योजना के तहत टेक होम राशन (THR) का वितरण किया जा रहा है। समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत...

सिवान जंक्शन पर हाई अलर्ट, RPF की सघन जांच, डॉग स्क्वॉड...

सिवान : सिवान रेलवे जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आरपीएफ पूरी तरह अलर्ट मोड में है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर स्टेशन परिसर...

महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल हुए...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन...

लाखों की Road में धांधली! सारठ में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा;नाराज़...

Jharkhand: झारखंड में भ्रष्टाचार की खबरें लगातार सामने आ रही है। सड़कों के निर्माण में खासकर कई तरह के घोटाले सामने आते हैं। कागज...

Breaking: JLKM प्रत्याशी आज बंगाल में भरेंगे अपना नामांकन, जयराम महतो...

Bengal: बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव को लेकर तैयारियां शुरु हो गई है, झारखंड की भी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img