Jamshedpur : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। एग्रिको स्थित निवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने हमले की तीव्र निंदा करते हुए कहा कि यह हमला पाकिस्तान प्रायोजित मजहबी आतंकवाद का प्रतीक है, जिसमें निर्दोष लोगों की सिर्फ धर्म पूछ कर हत्या की गई। इस अमानवीय कृत्य से पूरा देश स्तब्ध और मर्माहत है।
ये भी पढ़ें- Bokaro : पहलगाम अटैक पर पाकिस्तान को बोला थैंक यू, युवक गिरफ्तार…
Pahalgam Terror Attack : आतंकवाद को करारा जवाब देगी मोदी सरकार
रघुवर दास ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद कश्मीर में शांति और विकास की नई बयार बह रही थी। आतंकी ताकतें इस खुशहाली को पचा नहीं पा रही हैं, इसलिए अब कश्मीर को फिर से अशांत करने की साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जम्मू-कश्मीर को आतंकवाद से मुक्त कराने के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में इसका ठोस परिणाम देश देखेगा।
ये भी पढ़ें- Breaking : पहलगाम हमले पर बोले मंत्री इरफान, अगर पीएम आतंकियों से बदला नहीं ले सकते तो कांग्रेस है तैयार…
पूर्व मुख्यमंत्री ने इस हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि यह हमला न केवल कश्मीर, बल्कि पूरे भारत पर हमला है, और इसका जवाब बेहद कठोर होगा।
ये भी पढ़ें- Babulal Marandi ने सीएम के विदेश दौरे पर उठाया सवाल-“घूमने गए हैं सीएम, जनता की कमाई को कर रहे बर्बाद”
एक सवाल के जवाब में रघुवर दास ने भरोसा दिलाया कि अमरनाथ यात्रा को लेकर केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क है और सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा, “आतंकवाद की हार निश्चित है, और भारत इस लड़ाई में एकजुट है।”
लाला जबीन की रिपोर्ट–


















