सहरसा : इलाज के दौरान लूट कांड का आरोपी पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार

सहरसा : पुलिस अभिरक्षा में इलाज के दौरान लूटकांड एवं आर्म्स एक्ट का आरोपी शनिवार की सुबह सदर अस्पताल से फरार हो गया है. शुक्रवार की रात करीब नौ बजे आरोपी पप्पू कुमार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लेकिन वो अहले सुबह ही इमरजेंसी वार्ड के शौचालय की खुली खिड़की से फरार हो गया. अभियुक्त के फरार होने के बाद पुलिस के बीच खलबली मच गयी.

सदर अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ तौर पर आप देख सकते हैं कि किस तरह से लूटकांड के आरोपी को देर रात बाथरूम ले जाया जाता है और कुछ ही देर बाद चौकीदार को चकमा देकर आरोपी फरार हो गया. दरअसल शुक्रवार को महिषी थाना क्षेत्र के देर शाम गोरहो पुल के समीप लूटपाट कर भाग रहे दो मोटरसाइकिल पर सवार चार अपराधी में से दो अपराधियों को ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ लिया, जिसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया. जिसके बाद महिषी थाने के चौकीदार के सहारे एक लूटकांड का आरोपी पप्पू कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान लूटकांड का आरोपी हाथ में हथकड़ी लिए फरार हो गया. हालांकि महिषी पुलिस ने फरार आरोपी पप्पू कुमार के पास से लूट की रकम पांच हजार कैस एवं हथियार भी बरामद किया है.

वहीं इस मामले को लेकर सदर एसडीपीओ संतोष कुमार ने बताया कि कल शाम गोरहो चौक पर एक मोटरसाइकिल की लूट हुई थी, जिसमें दो आरोपी को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. दोनों लोगों को चोट आई थी, जिसमें एक आरोपी पप्पू यादव को ज्यादा चोट आया था. उसको सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहाँ चौकीदार और पुलिस पदाधिकारी के द्वारा इलाज करवाया जा रहा था. सुबह में ये बाथरूम जाने के बहाने वहां से भाग गया. इसमें जो भी दोषी होंगे उस पर कार्रवाई की जाएगी.

इस लूट में दूसरा प्रेमराज नाम का आरोपी पकड़ाया है. जिसके पास से लूटी हुई मोटरसाइकिल और लूट में प्रयुक्त की गई बाइक, एक देशी कट्टा, एक पिस्टल और 5 हज़ार रुपया भी बरामद किया गया. पुलिस अभिरक्षा से भागे कैदी की गिरफ्तारी के लिए एक केस सदर थाना सहरसा में दर्ज किया गया है. पुलिस उसके सारे ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

रिपोर्ट : राजीब झा

Bihar Gati Project Review: बिहार में 12 लाख आवास निर्माण का...

Bihar Gati Project Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को ‘बिहार गति’ के तहत 100 करोड़ रुपये से...

साइबर ठगी का नया चेहरा: OTP से Digital Arrest तक, ठग...

कभी OTP मांगा जाता था, अब ठग कहते हैं—“आपके खिलाफ CBI में केस है”इसे भी पढ़ेंDigital Arrest Scam: रांची से दो गिरफ्तार, मुंबई के...

Bihar MLC Counting Centre Chaos: पटना में मतगणना केंद्र के बाहर...

Bihar MLC Counting Centre Chaos, पटना: बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की सीटों पर मतगणना के बीच पटना के बांकीपुर राजकीय...