Advertisment

सहरसा : इलाज के दौरान लूट कांड का आरोपी पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार

सहरसा : पुलिस अभिरक्षा में इलाज के दौरान लूटकांड एवं आर्म्स एक्ट का आरोपी शनिवार की सुबह सदर अस्पताल से फरार हो गया है. शुक्रवार की रात करीब नौ बजे आरोपी पप्पू कुमार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लेकिन वो अहले सुबह ही इमरजेंसी वार्ड के शौचालय की खुली खिड़की से फरार हो गया. अभियुक्त के फरार होने के बाद पुलिस के बीच खलबली मच गयी.

सदर अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ तौर पर आप देख सकते हैं कि किस तरह से लूटकांड के आरोपी को देर रात बाथरूम ले जाया जाता है और कुछ ही देर बाद चौकीदार को चकमा देकर आरोपी फरार हो गया. दरअसल शुक्रवार को महिषी थाना क्षेत्र के देर शाम गोरहो पुल के समीप लूटपाट कर भाग रहे दो मोटरसाइकिल पर सवार चार अपराधी में से दो अपराधियों को ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ लिया, जिसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया. जिसके बाद महिषी थाने के चौकीदार के सहारे एक लूटकांड का आरोपी पप्पू कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान लूटकांड का आरोपी हाथ में हथकड़ी लिए फरार हो गया. हालांकि महिषी पुलिस ने फरार आरोपी पप्पू कुमार के पास से लूट की रकम पांच हजार कैस एवं हथियार भी बरामद किया है.

वहीं इस मामले को लेकर सदर एसडीपीओ संतोष कुमार ने बताया कि कल शाम गोरहो चौक पर एक मोटरसाइकिल की लूट हुई थी, जिसमें दो आरोपी को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. दोनों लोगों को चोट आई थी, जिसमें एक आरोपी पप्पू यादव को ज्यादा चोट आया था. उसको सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहाँ चौकीदार और पुलिस पदाधिकारी के द्वारा इलाज करवाया जा रहा था. सुबह में ये बाथरूम जाने के बहाने वहां से भाग गया. इसमें जो भी दोषी होंगे उस पर कार्रवाई की जाएगी.

इस लूट में दूसरा प्रेमराज नाम का आरोपी पकड़ाया है. जिसके पास से लूटी हुई मोटरसाइकिल और लूट में प्रयुक्त की गई बाइक, एक देशी कट्टा, एक पिस्टल और 5 हज़ार रुपया भी बरामद किया गया. पुलिस अभिरक्षा से भागे कैदी की गिरफ्तारी के लिए एक केस सदर थाना सहरसा में दर्ज किया गया है. पुलिस उसके सारे ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

रिपोर्ट : राजीब झा

Siwan Internet Shutdown: NEET प्रदर्शन के बाद सीवान में इंटरनेट बंद,...

Siwan Internet Shutdown: सीवान ज़िला प्रशासन ने शनिवार को NEET परीक्षा से जुड़े मुद्दों और उसके बाद बनी तनावपूर्ण स्थिति को लेकर हुए विरोध-प्रदर्शन...

Palamu Teacher Maternity Leave Controversy: प्रसूति अवकाश नहीं मिलने से नवजात...

Palamu Teacher Maternity Leave Controversy: पलामू ज़िले में मैटरनिटी लीव (प्रसूति अवकाश) को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शिक्षिका की डिलीवरी के दौरान...

Pralhad Joshi Education Minister: आखिर कौन हैं प्रह्लाद जोशी? जिन्हें मिली...

Pralhad Joshi Education Minister: NEET-UG 2026 परीक्षा को लेकर देश भर में चल रहे विवाद और छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच, केंद्र सरकार ने...