Bomb धमाकों से दहला पटना विश्वविद्यालय, हॉस्टल से बम बनाने…

पटना: बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां पटना विश्वविद्यालय के दो हॉस्टल के छात्र आपस में भिड़ गए। झड़प के दौरान बमबाजी भी की गई जिसके बाद पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंच कर करीब एक दर्जन छात्रों को हिरासत में लिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार राजधानी पटना में स्थित पटना विश्वविद्यालय के मिंटू और कैवंदिश हॉस्टल के छात्र आपस में भिड़ गए।

इस दौरान छात्रों ने बमबाजी भी की जिसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। दोनों हॉस्टल में रहने वाले छात्रों में दहशत का माहौल है। फ़िलहाल घटना के पीछे की जानकारी नहीं मिल सकी है लेकिन घटना के बाद पीरबहोर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है। इस दौरान हॉस्टल में छापेमारी के दौरान पुलिस ने बम बनाने की सामग्री भी बरामद की है। Bomb Bomb Bomb Bomb 

यह भी पढ़ें – Buxar: परशुराम जयंती के अवसर पर विश्वामित्र सेना आयोजित करेगा भव्य कार्यक्रम, बैठक में…

फ़िलहाल पुलिस ने करीब दर्जन भर छात्रों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ में जुट गई है। बता दें कि पटना विश्वविद्यालय में अक्सर छात्रों के बीच भिड़ंत की खबरें सामने आती रहती है। इससे पहले भी मार्च में पटना विश्वविद्यालय के दरभंगा हाउस में बमबाजी की बात सामने आई थी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–  MLA पहुंचे तो मस्जिद से अनाउंस कर जमा कर ली भीड़ फिर…, एक गिरफ्तार…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Puja Singhal PMLA Case: IAS पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से...

Puja Singhal PMLA Case: झारखंड कैडर की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत नहीं मिली है। शीर्ष...

Dhanbad Food Raid: धनबाद में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई,...

Dhanbad Food Raid: जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में नई औद्योगिक निवेश नीति की तैयारी,...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य में निवेश को बढ़ावा देने और...