Jharkhand Politics : मंत्री हफीजूल को डॉक्टरेट की डिग्री मिलने पर भाजपा ने उठाए सवाल, यूनिवर्सिटी की जांच की मांग…

Jharkhand Politics

Ranchi : झारखंड सरकार के मंत्री हफीजूल हसन अंसारी को डॉक्टरेट की डिग्री मिलने के बाद राज्य की राजनीति में हलचल मच गई है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय शाह ने मंत्री की डिग्री को लेकर सवाल उठाए हैं और डिग्री देने वाली यूनिवर्सिटी की जांच की मांग की है।

ये भी पढ़ें- Khunti : जंगल में युवक का पेड़ से लटका हुआ शव बरामद, हत्या की आशंका… 

मंत्री की डिग्री कई सवाल खड़ी करती है

अजय शाह ने दावा किया कि जिस यूनिवर्सिटी से हफीजूल अंसारी ने डॉक्टरेट की डिग्री प्राप्त की है, उसका कार्यालय रांची के बरियातू स्थित आलम नर्सिंग होम के बगल में है, जो संदेह उत्पन्न करता है।

Jharkhand Politics : बीजेपी ने उठाई जांच की मांग
Jharkhand Politics : बीजेपी ने उठाई जांच की मांग

ये भी पढ़ें- Ranchi Breaking : मौत की डैम! धुर्वा डैम में फिर डूबा युवक, तलाश में जुटी पुलिस… 

अजय शाह ने आगे कहा कि यह यूनिवर्सिटी एक साउथ अफ्रीका स्थित संस्थान से संबद्ध है और साउथ अफ्रीकी यूनिवर्सिटी का अफिलिएशन भारत के एक अन्य यूनिवर्सिटी से बताया जाता है। यह मामला कुछ संदिग्ध लगता है, क्योंकि ऐसे कई तथ्य सामने आ रहे हैं जो प्रश्नचिह्न पैदा कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Chatra Accident : चतरा में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत, 7 लोग घायल… 

Jharkhand Politics : संबंधित यूनिवर्सिटी की कड़ी जांच होनी चाहिए-बीजेपी

उन्होंने यह भी कहा कि यह यूनिवर्सिटी केवल एक ही प्रकार की डिग्री यानी डॉक्टरेट प्रदान करती है, जो खुद में असामान्य है। सवाल उठता है कि क्या कोई ऐसा विश्वविद्यालय केवल डॉक्टरेट ही प्रदान करता है?

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : पड़ोसी पर आया भाभी का दिल, इस शख्स ने उतार दिया दोनों को मौत के घाट! जांच में जुटी पुलिस… 

अजय शाह ने तर्क दिया कि इस यूनिवर्सिटी की जांच होनी चाहिए और इसके सिटी डायरेक्टर की भूमिका की भी जांच की जानी चाहिए, क्योंकि यह प्रतीत होता है कि कोई एडमिशन कंसल्टेंसी से जुड़ा व्यक्ति इस पूरे मामले में संलिप्त हो सकता है।

ये भी पढ़ें- Saraikela : लड़की के अपहरण के बाद बवाल, दो पक्षो में विवाद के बाद फूंके कई दुकाने… 

इस बयान के बाद राज्य सरकार और मंत्री हफीजूल अंसारी पर राजनीतिक दबाव बढ़ने की संभावना है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि यह मामला पूरी तरह से संदेहास्पद है और संबंधित यूनिवर्सिटी के बारे में कड़ी जांच होनी चाहिए।

 

Saffrn

Trending News

हरसिद्धि-छपवा मुख्य पथ पर युवक की हत्या, मक्का खेत में मिला...

मोतिहारी : मोतिहारी के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के हरसिद्धि-छपवा मुख्य पथ पर धनखरैया पेट्रोल पंप के समीप सड़क किनारे मक्का के खेत से एक...

बेलदौर में STF की कार्रवाई, 50 हजार का इनामी बदमाश घायल

खगड़िया : खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान एसटीएफ की टीम ने 50 हजार...

Viral शराब फैक्ट्री वीडियो पर SP का एक्शन, LTF प्रभारी व...

मोतिहारी : मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र के मुसवा भेड़िहारी गांव में अवैध शराब निर्माण का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में...

बौसी पुलिस को बड़ी सफलता, 8.08 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ...

बांका : बांका जिले में सूखे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बौसी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस...

मालसलामी में रिश्तेदारों ने ही रची अपहरण व हत्या की साजिश,...

पटना सिटी : पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के बुंदेल टोला में 20 मई को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img