हरसिद्धि-छपवा मुख्य पथ पर युवक की हत्या, मक्का खेत में मिला शव

मोतिहारी : मोतिहारी के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के हरसिद्धि-छपवा मुख्य पथ पर धनखरैया पेट्रोल पंप के समीप सड़क किनारे मक्का के खेत से एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान संग्रामपुर थाना क्षेत्र के परसौना गांव निवासी स्वर्गीय सुखल साह के 30 वर्षीय पुत्र रमेश साह के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही हरसिद्धि थानाध्यक्ष सुनील कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए प्रथम दृष्टया यह आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कहीं और कर शव को यहां लाकर फेंक दिया गया है।

पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है

पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है। हत्या के पीछे के कारणों का अब तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन पुलिस प्रेम प्रसंग, आपसी रंजिश और दोस्ती में दुश्मनी जैसे सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा घटनास्थल के आसपास साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। बताया जाता है कि मृतक रमेश साह के तीन बहनों की शादी घटना स्थल से महज आधा किलोमीटर दूर पनापुर गांव में हुई है। घटना की खबर मिलते ही बहनों के परिजन मौके पर पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों का कहना है कि रमेश को आखिरी बार रविवार को गांव में देखा गया था।

Motihari Body 2 1 22Scope News

रमेश साह अपने बहनोई के पास नेपाल में रहकर काम करता था – ग्रामीण

ग्रामीणों के अनुसार, रमेश साह अपने बहनोई के पास नेपाल में रहकर काम करता था, जहां उसके बहनोई की दुकान है। घटना के बाद इलाके में भय और दहशत का माहौल है। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए और पुलिस से जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने की मांग कर रहे हैं। हरसिद्धि थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया की शव को पोस्टमार्टम में भेजा गया है, वही जांच के लिए एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम बुला कर जाँच कराया जा रहा है।

Motihari Body 3 1 22Scope News

Motihari Body 1 2 22Scope News

यह भी पढ़े : जेल में बंद महिला बंदी की मौत, इलाज के दौरान सदर अस्पताल में तोड़ा दम

सोहराब आलम की रिपोर्ट

JSSC CGL Case: झारखंड हाईकोर्ट ने परीक्षा रद्द करने के फैसले...

JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा। पेपर लीक...

Pitru Paksha 2026: शनिवार को पितृ पक्ष का समापन, महालया पर...

पितृ पक्ष का समापन शनिवार को होगा। अमावस्या पर तर्पण, श्राद्ध और दान-पुण्य का विशेष महत्व है। महालया के बाद रविवार से शारदीय नवरात्र...

Ranchi Cyber Crime: बुजुर्गों को मदद का झांसा देकर बदलता था...

 रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड स्थित होटल से साइबर ठग नावेद खान गिरफ्तार। पुलिस ने 11 एटीएम कार्ड, चार मोबाइल, पासबुक और फर्जी सिम...