Viral शराब फैक्ट्री वीडियो पर SP का एक्शन, LTF प्रभारी व चौकीदार निलंबित, ड्रोन से निगरानी तेज

मोतिहारी : मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र के मुसवा भेड़िहारी गांव में अवैध शराब निर्माण का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी स्वर्ण प्रभात मंगलवार को खुद मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके का निरीक्षण किया। जांच में प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आने पर एलटीएफ प्रभारी और स्थानीय चौकीदार को तत्काल निलंबित कर दिया गया।

ड्रोन कैमरे से गांव और आसपास के क्षेत्रों की निगरानी तेज कर दी गई है

आपको बता दें कि ड्रोन कैमरे से गांव और आसपास के क्षेत्रों की निगरानी तेज कर दी गई है। पुलिस ने शराब कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुराने भट्ठियों के अवशेष और ड्राम जब्त कर थाने लाए जा रहे हैं। फिलहाल वायरल वीडियो के सटीक स्थान को चिन्हित करने का काम जारी है।

Motihari Daru 1 22Scope News

Motihari Daru 2 22Scope News

यह भी पढ़े : मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, SP ने की 131 फरार व कुख्यात अपराधियों पर इनाम की घोषणा

सोहराब आलम की रिपोर्ट

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...