बौसी पुलिस को बड़ी सफलता, 8.08 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

बांका : बांका जिले में सूखे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बौसी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब आठ दशमलव आठ ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी इलाके में ब्राउन शुगर और स्मैक की खरीद-बिक्री कर रहे थे।

SP के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है – SDPO इंद्रजीत बैठा

बौसी थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने बताया कि एसपी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अंचल निरीक्षक मनीष कुमार, थानाध्यक्ष पंकज झा, एसआई राकेश कुमार, एसआई अनुप कुमार और मिथिलेश कुमार की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। पुलिस टीम ने बंसीपुर गांव और पंडाटोला स्थित दत्ता पोखर के पास कार्रवाई करते हुए दो लोगों को रंगे हाथ मादक पदार्थ बेचते हुए गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गज्जर निवासी अरमान खान और मो. गुलाम जामी अंसारी के रूप में हुई है।

Banka Police 1 22Scope News

शराब तस्करी और सूखे नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी – SDPO

तलाशी के दौरान अरमान खान के पास से 11 पुड़िया में रखा करीब तीन दशमलव एक ग्राम ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ और एक एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किया गया। वहीं मो. गुलाम जामी अंसारी के पास से लगभग पांच दशमलव सात ग्राम ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ, एक कीपैड मोबाइल और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई। इस मामले में बौसी थाना कांड संख्या 128 स्लैश 26 दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। एसडीपीओ ने बताया कि शराब तस्करी और सूखे नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पूछताछ में कई अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं, जिनके खिलाफ जल्द कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Banka Police 22Scope News

यह भी पढ़े : झाझा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 2 भाइयों के अवैध धंधे पर लगा विराम, भारी मात्रा में ब्राउन शुगर के साथ नगद बरामद

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Bihar Flood: नेपाल में जलप्रलय के बाद बिहार Alert, CM सम्राट...

 नेपाल में सैलाब के बाद बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ा है। CM सम्राट चौधरी ने सीमावर्ती इलाकों का एरियल सर्वे कर राहत-बचाव तैयारियों...

Bihar Police: जिसे पढ़ाया-लिखाया, नौकरी लगते ही उसी पति को छोड़...

 बिहार के रोहतास में पति ने महिला पुलिसकर्मी पर नौकरी लगने के बाद कथित प्रेमी संग घर से जाने का आरोप लगाया है। पुलिस...

Jairam Mahato: जयराम महतो ने माफी से किया इनकार, बोले- फांसी...

 डुमरी विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी विवाद में नया मोड़ आया है। विधायक ने माफी से इनकार किया, पुलिस एसोसिएशन ने गिरफ्तारी...