BJP ने शुरू किया वक्फ सुधार जनजागरण अभियान, भोजपुर में…

भोजपुर: भोजपुर जिला BJP कार्यालय में रविवार को वक्फ सुधार जनजागरण अभियान कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस जनजागरण अभियान में पसमांदा समाज से जुड़े कार्यकर्ताओं के अलावा भाजपा की जिला ईकाई से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम को मुख्य रूप से BJP प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह और BJP प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने संबोधित किया।

कार्यक्रम में यह तय किया गया कि भाजपा कार्यकर्ता घर घर जाकर पसमांदा समाज के लोगों को वक्फ सुधार के लाभ से अवगत कराएंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि BJP कार्यकर्ता घर-घर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश पहुंचाएंगे। जनजागरण के बाद मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने प्रेस वार्ता में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि BJP के वक्फ सुधार जनजागरण अभियान बिहार में चलाया जा रहा है। इस क्रम में भोजपुर में आज यह जनजागरण कार्यक्रम चलाया गया।

यह भी पढ़ें –  Pahalgam Attack के विरोध में मुंगेर में निकाली 100 फीट लंबी तिरंगा यात्रा

उन्होंने कहा कि BJP कार्यकर्ता घर-घर जाकर इस वक्फ संशोधन बिल की अच्छाईयों से लोगों को अवगत कराएंगे। उन्होंने बताया कि वक्फ बिल से कांग्रेस जैसे दलों को डर है क्योंकि जब इसका लाभ लोगों को मिलने लगेगा तो लोग उन्हें छोड़ देंगे। दानिश इकबाल ने कहा कि ओवैसी, आजम खान जैसे कुछ गिने चुने मुसलमान हैं जिन्होंने वक्फ की संपत्तियों का बेजा इस्तेमाल किया है। अब वक्फ की संपत्तियों से गरीब मुसलमानों को लाभ होगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–  STET परीक्षा को लेकर आया बड़ा अपडेट, BSEB अध्यक्ष ने सक्षमता परीक्षा को लेकर भी दी जानकारी…

भोजपुर से नेहा की रिपोर्ट

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...