STET परीक्षा को लेकर आया बड़ा अपडेट, BSEB अध्यक्ष ने सक्षमता परीक्षा को लेकर भी दी जानकारी…

पटना: बीते कुछ दिनों से यह खबर बहुत ही तेजी से फ़ैल रही है कि बिहार में STET परीक्षा की घोषणा कर दी गई है। मामले में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि अभी शिक्षा विभाग ने STET परीक्षा को लेकर कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। परीक्षा को लेकर जो भी खबरें फ़ैल रही है वह महज अफवाह है। आनंद किशोर ने अभ्यर्थियों को सलाह दी कि बिहार में STET परीक्षा हमेशा ही शिक्षा विभाग के निर्देश पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति आयोजित करता है।

फ़िलहाल शिक्षा विभाग ने STET परीक्षा आयोजित करने के संबंध में कोई भी निर्देश जारी नहीं किया है इसलिए जो भी खबरें फ़ैल रही हैं वह अफवाह है और मैं सभी अभ्यर्थियों को आगाह करना चाहता हूं कि अफवाहों से बचे। जब भी परीक्षा ली जाएगी तो परीक्षा समिति विधिवत घोषणा करेगा और STET परीक्षा के संबंध में विज्ञापन भी जारी करेगा। इस दौरान बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने नियोजित शिक्षकों की सक्षमता परीक्षा 3 के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि शिक्षा विभाग आगामी 10-15 मई के बीच सक्षमता परीक्षा आयोजित करेगा।

यह भी पढ़ें – सबसे बड़ी घोटालेबाज पार्टी भी RJD को बता रही महान घोटालेबाज, मंत्री जनक राम ने कहा…

सक्षमता परीक्षा 3 का परीक्षाफल 31 मई तक घोषित कर दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि आगामी 7 मई से 14 मई तक सक्षमता परीक्षा 4 एवं 5 के लिए आवेदन किये जा सकेंगे। जो अभ्यर्थी सक्षमता 3 के लिए आवेदन कर चुके हैं उन्हें वर्तमान में सक्षमता 4 एवं 5 के लिए आवेदन करने की जरूरत नहीं है। सक्षमता 3 के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद अनुत्तीर्ण अभ्यर्थियों को सक्षमता 4 एवं 5 में भाग लेने के लिए मौका दिया जायेगा। इसके लिए वे अभ्यर्थी 2 और 3 जून तक फीस भर सकेंगे। इस अवधि में जो अभ्यर्थी सक्षमता 4 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

सक्षमता 4 परीक्षा का आयोजन 15 और 16 जून को आयोजित किया जायेगा जिसका परीक्षा फल 30 जून तक घोषित कर दिए जायेंगे। सक्षमता 4 में अनुत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थी को सक्षमता 5 के लिए फीस भरने का समय 2 और 3 जुलाई को दिया जायेगा और इसके आधार पर 15 और 16 जुलाई को सक्षमता 5 की परीक्षा ली जाएगी जिसका परीक्षा फल 31 जुलाई तक घोषित कर दी जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–  MLA पहुंचे तो मस्जिद से अनाउंस कर जमा कर ली भीड़ फिर…, एक गिरफ्तार…

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Jio IPO Record Applications: Jio IPO ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 1.38...

Jio IPO Record Applications: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने आवेदन संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।...

Siwan Firecracker Blast: सीवान में पटाखों के विस्फोट से दहला आलमपुर...

Siwan Firecracker Blast: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार को पटाखों में आग लगने से एक मकान...

Bihar News: पटना में डॉ. हेडगेवार पर महानाट्य का शुभारंभ, बिहार...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बापू सभागार में डॉ. हेडगेवार पर आधारित महानाट्य का शुभारंभ किया। बिहार के अन्य जिलों में...