खाजेकलां घाट के समीप दलित बस्ती में BJP का सदस्यता अभियान। राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने की शिरकत। दलित बस्ती में कार्यकर्ता कमलेश पासवान के घर पहुंचकर पी चाय, तिलक लगाकर भाजपा नेताओं का किया स्वागत। अनुसूचित जाति के हजारों लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता। दिन -प्रतिदिन भाजपा परिवार का हो रहा विस्तार : डॉ दिलीप जायसवाल
पटना: भाजपा के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान के तहत शनिवार को खाजेकलां घाट के समीप दलित बस्ती में सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ जे पी नड्डा और बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की। इस दौरान हजारों अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली।
इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा कि भाजपा परिवार के सदस्यों के लिए अत्यंत प्रसन्नता की बात है कि दिन-प्रतिदिन भाजपा परिवार विस्तार पा रहा है। उन्होंने कहा कि आज राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने भारी संख्या में उपस्थित अनुसूचित जाति की देवतुल्य जनता को भाजपा की सदस्यता दिलाई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रहित की बात करने और सोचने वाली पार्टी सिर्फ भाजपा है।
राष्ट्रीय स्तर पर इस सदस्यता अभियान का शुभारंभ दो सितंबर को हुआ है। पूरे देश के अंदर छह वर्ष पर भाजपा का सदस्यता अभियान चलता है। भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ ही पार्टी के राष्ट्रवादी मिशन से जुड़ने के इच्छुक लोग भी इसका हिस्सा बनते हैं। भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। यह देश के अंदर राष्ट्रवादी मूल्यों और सिद्धांतों पर चलने वाली एकमात्र पार्टी है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ जायसवाल ने जोर देकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सदस्यता अभियान 2024 एक राष्ट्रवादी मिशन है और राष्ट्र के प्रतिप्रेम करने वाले, राष्ट्रीय मूल्यों और सिद्धांतों के साथ चलने वाले हर व्यक्ति को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करनी चाहिए। कार्यक्रम में एक अनोखा दृश्य भी देखने को मिला जब बूथ अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष एक साथ एक मंच पर सदस्यता अभियान में शामिल हुए।
यह एक अदभुत पल था जो किसी अन्य पार्टी में देखने को नहीं मिलता। इस मौके पर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नन्द किशोर यादव, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, सांसद रविशंकर प्रसाद सहित बड़ी संख्या में भाजपा के नेता उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल सहित कई नेता स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता कमलेश पासवान के घर गए और उनके परिवार के लोगों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। इस दौरान कमलेश के आग्रह पर सभी लोगों ने चाय पी और विकास योजनाओं को लेकर चर्चा की। इस दौरान कमलेश पासवान के परिजनों ने राष्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल सहित सभी नेताओं के पहुंचने पर तिलक लगाकर स्वागत और अभिनंदन किया।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- इशारों ही इशारों में J P Nadda ने किया विधानसभा चुनाव में एनडीए को वोट करने की अपील
पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट
BJP BJP BJP BJP BJP BJP BJP
BJP


















