कांटा घर में छापेमारी के बाद कोयला फर्जीवाड़े का खुलासा

धनबाद : उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर जिला खनन पदाधिकारी सुनील कुमार और खनन निरीक्षक दिलीप सिन्हा ने छापेमारी किया. शनिवार रात को अलकडीहा पुलिस के सहयोग से बीसीसीएल के लोदना क्षेत्र के एनटी एसटी जीनागोरा कांटा घर पर छापेमारी की गयी. इस दौरान एनटी एसटी से कोयला लोड कर कांटा कराने आये पांच ट्रक को ज़ब्त किया गया. इन ट्रकों पर फर्जीवाड़ा कर वाशरी 5 ग्रेड के जगह पर वाशरी 3 ग्रेड स्टीम का कोयला लोड कर कोयला की हेराफेरी की जा रही थी.

खनन पदाधिकारी को लगातार सूचना मिल रही थी कि लोडिंग बाबू की संलिप्ता से निम्न क्वालिटी की जगह उच्च क़्वालिटी के कोयले की हेराफेरी हो रही थी. बीसीसीएल को नुकसान होने के साथ राज्य सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा था. खनन पदाधिकारी ने मामले का खुलासा होने के बाद एनटी एसटी कोलियरी के पीओ पंकज कुमार को निर्देश दिया की जब्त ट्रको के चालक, खलासी,  डीओ होल्डर के खिलाफ कार्रवाई की जाए.

जिला खनन निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर दो दिन पूर्व तोपचांची थाना क्षेत्र में छापामारी कर तीन कोयला लदा ट्रक जब्त किया गया था. जिसमें वाशरी 5 ग्रेड की जगह ग्रेड 3 का कोयला लदा था.

रिपोर्ट : अनिल

कोयला लदी मालगाड़ी में लगी आग, परिसर में मची अफरा-तफरी

Jharkhand Weather Update: झारखंड में 13 अक्टूबर तक बारिश और वज्रपात...

 झारखंड में 12 और 13 अक्टूबर को कई जिलों में हल्की बारिश, वज्रपात और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की...

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...