अवैध कोयला माइंस में खनन टास्क फोर्स की छापेमारी, भारी मात्रा में अवैध कोयला बरामद

धनबादः जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक डीसी वरुण रंजन की अध्यक्षता में कुछ दिन पहले की गई थी। जिसमें जिला पदाधिकारियों के साथ अंचलाधिकारी, पुलिस, सीआईएसएफ और बीसीसीएल के जीएम मौजूद थे। बैठक में डीसी ने अवैध कोयला कारोबार पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।

डीसी के निर्देश के बाद एसडीएम उदय रजक, डीएमओ मिहिर सलकर, खनन निरक्षक बिनोद बिहारी महतो सहित अन्य ने शनिवार की देर रात बड़ी कार्रवाई की है।

छापेमारी में सैंकड़ों बोरों में भरा कोयला बरामद

बाघमारा के बरोरा थाना क्षेत्र के बीसीसीएल बरोरा एरिया-1 के 4ए बन्द पेच में छापेमारी किया गया। मौके पर सैकड़ो बोरो में अवैध कोयला भरा पाया गया। आधा दर्जन अवैध मुहाने भी पाया गया। छापेमारी दल ने रात में कोयला को जब्त कर स्थानीय बीसीसीएल प्रबंधन को सौंप दिया है।

ये भी पढ़ें- धनबाद जेल में शूटर अमन सिंह की गोली मारकर हत्या

रविवार को बीसीसीएल एरिया वन प्रबंधन स्थानीय सीआईएसएफ टीम जब्त अवैध कोयला को ले जाने में जुटी रही।
सभी अवैध मुहानों को डोजरिंग कर बन्द कर दिया गया है।

जब्त कोयला बीसीसीएल को सौंप दिया गया

वहीं बीसीसीएल एरिया वन एएमपी कोलियरी नोडल ऑफिसर ने कहा कि शनिवार रात एसडीएम, खनन अधिकारी छापेमारी करने पहुंची थी। भारी मात्रा में कोयला बरामद किया गया। जिसे बीसीसीएल को सौंप दिया गया है।

जब्त कोयला को कोलियरी में ले जाने का काम किया जा रहा है। तस्कर को चिन्हित करने का काम पुलिस से करने का आग्रह किया गया है।

 

Saffrn

Trending News

सम्राट कैबिनेट में लिया गया बड़ा फैसला, कुल 25 एजेंडों पर...

पटना : बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक समाप्त हो गई है। इस बैठक को बेहद खास...

जमीनी विवाद में चाकूबाजी, 4 घंटे के अंदर पुलिस ने 3...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के शिकारगंज थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुई खूनी झड़प में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए...

मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा- फिल्म नीति में बिहार के कलाकारों...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार से फिल्म अभिनेता कुमार कन्हैया सिंह ने आज पटना स्थित आवास पर शिष्टाचार...

साइबर पुलिस के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण में साइबर अपराधियों का बोलबाला इन दोनों बढ़ गया है। लगातार साइबर से जुड़े मामलों की संख्या में भी इजाफा...

जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, महिला समेत 3 गंभीर घायल

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पकड़ी दीक्षित गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img