निरसा में जिला खनन टास्क फोर्स ने छापेमारी कर लगभग 200 टन अवैध कोयला किया जब्त

निरसा. धनबाद उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी माधवी मिश्रा के निर्देश पर जिले में खनिज संपदा के अवैध खनन, भंडारण व परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई की गयी। इस दौरान जिला खनन टास्क फोर्स द्वारा निराशा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुगमा स्थित अवैध रूप से संचालित सक्षम उद्योग प्रतिष्ठाण में छापेमारी कर लगभग 200 टन अवैध कोयला जब्त किया गया।

निरसा में 200 टन अवैध कोयला जब्त

इस छापेमारी से अवैध कोयला कारोबारियों में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी अनुसार, निरसा के कोल कारोबारी सिंह भाइयों द्वारा उक्त प्रतिष्ठान का संचालन किया जा रहा था। जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि संयुक्त रूप से जिला खनन पदाधिकारी जिला परिवहन पदाधिकारी जीएसटी के पदाधिकारी, सेल टैक्स की टीम एवं खान निरीक्षक द्वारा यह छापेमारी की गयी है।

निरीक्षण के क्रम में सक्षम उद्योग प्रतिष्ठान में दो ट्रकों में कोयला लोड करते हुए पकड़ा गया तथा प्रतिष्ठान परिसर में वृहद मात्रा में कोयला पाया गया, जिसे ईसीएल मुगमा एरिया एवं सीआईएसएफ के सहयोग से जब्त कर ईसीएल के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं दोनों ट्रकों को निरसा थाना के सुपुर्द करते हुए प्रतिष्ठाण के मालिक एवं जमीन रैयत के ऊपर प्राथमिक दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है।

निरसा से संदीप कुमार शर्मा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

CM नीतीश कुमार के कार्यक्रम में मधुमक्खी का हमला

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम में मधुमक्खी ने हमला कर दिया है। कई अधिकारियों को मधुमक्खी ने काटा है। नीतीश कुमार को...

भारत रत्न बाबासाहब की जयंती के अवसर पर राज्यपाल व मुख्यमंत्री...

पटना : भारत रत्न बाबासाहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर पटना हाईकोर्ट के समीप आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल...

Giridih में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पिंकू कुमार सिंह बने सरिया थाना...

Giridih: गिरिडीह जिले में पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। एसपी डॉ. बिमल कुमार द्वारा जारी आदेश के तहत कुल...

Palamu Crime News: फुफेरे भाई ने ममेरी बहन की हत्या के...

पलामू के मेदिनीनगर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, फुफेरे भाई ने बहन की हत्या कर ट्रेन से कटकर दी जान, प्रेम विवाद...

Godda में पत्नी को छोड़ सास के साथ फरार हुआ दामाद,...

Jharkhand: झारखंड के Godda जिला से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। खबर सुनकर आप भी अपना सिर पकड़ लेंगे। Godda के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img