Jharkhand Weather Today : बच के रहना रे बाबा! आंधी-तूफान के साथ बारिश की आशंका…

Jharkhand Weather Today

Ranchi : मौसम विभाग ने आज से राज्य में मौसम में बड़े बदलाव की संभावना जताई है। खासकर राज्य के उत्तर-पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भागों में ओलावृष्टि के साथ मेघ गर्जन, आंधी और बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। कई स्थानों पर वज्रपात भी हो सकता है, जिससे लोग सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं, राज्य के दक्षिणी, मध्य और उत्तर-पश्चिमी भागों में हल्की बारिश और आंधी के साथ गर्जन की संभावना है। इन इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें- Ranchi : सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप के विरोध में आदिवासियों में उबाल, सीएम हेमंत का पुतला फूंका… 

Jharkhand Weather Today : तेज हवाओं के वज्रपात और गर्जन की संभावना

मौसम विभाग ने आज मौसम में बदलाव का अनुमान जताया है। राज्य के उत्तर-पश्चिमी हिस्से को छोड़कर बाकी हिस्सों में तेज हवाओं के झोंकों के साथ वज्रपात और गर्जन हो सकता है। उत्तर-पश्चिमी इलाकों में मेघ गर्जन के साथ आंधी और हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा। यह मौसम में बदलाव 1 मई 2025 तक जारी रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- Ranchi Breaking : मौत की डैम! धुर्वा डैम में फिर डूबा युवक, तलाश में जुटी पुलिस… 

राज्य में गर्मी का भी प्रकोप जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, 27 अप्रैल को मेदिनीनगर में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक था। राजधानी रांची में भी तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री ज्यादा रहा, जहां अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें- Giridih : घर से निकले शख्स का तालाब में तैरता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस… 

इस बढ़ती गर्मी के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है और लोग गर्मी से राहत पाने के लिए हर संभव उपाय अपना रहे हैं। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में बदलते मौसम के कारण लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है, खासकर आंधी और वज्रपात के समय।

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता हादसे में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की...

Kolkata Durga Puja Accident, मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दुखद घटना सामने आई है। चोरबागान...

Pappu Yadav Controversial Statement: छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने...

Pappu Yadav Controversial Statement, मधेपुरा: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिस पर विवाद खड़ा...

Bihar Durga Puja 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के पूजा...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महासप्तमी पर पटना के चार दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख,...