RJD नेता ने लगाया था पाकिस्तान के समर्थन में नारा, अब पुलिस ने किया गिरफ्तार…

लखीसराय: पहलगाम आतंकी हमला के विरोध में पूरे देश में आक्रोश है और जगह जगह पाकिस्तान के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में लखीसराय में RJD कार्यकर्ताओं ने भी विरोध मार्च निकाला था। इस दौरान लखीसराय के RJD नेता कैलाश सिंह ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाये। मामले में एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है RJD नेता अपने कुछ समर्थकों के साथ खड़े हैं और लगातार पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं।

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और छानबीन में जुट गई। अब पुलिस ने आरोपी RJD नेता को गिरफ्तार कर लिया है। उधर मामला सामने आने के बाद राजद ने भी अपने नेता के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। मामला सामने आने के बाद एसपी अजय कुमार ने मामले का संज्ञान लिया और राजद नेताओं को पूछताछ के लिए बुलाया।

यह भी पढ़ें –  Bihar में दूल्हा के सामने उठा ले गये दुल्हन, कहा ‘पुलिस को बताया तो…’

मामले की जांच के बाद पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने के आरोप में RJD नेता कैलाश सिंह के विरुद्ध मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मामले में एसपी अजय कुमार ने कहा कि पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाना गैर क़ानूनी है और इससे सामाजिक सौहार्द्र भी बिगड़ सकता है इसलिए आवश्यक कार्रवाई करते हुए आरोपी राजद नेता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  अनियंत्रित Car चालक ने कई गाड़ियों में टक्कर, 8 लोग गंभीर रूप से जख्मी….

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...