Advertisement
Advertisement

RJD नेता की मुश्किलें नहीं हो रही कम, करीबी के घर से मिला…

पूर्वी चंपारण: मोतिहारी पुलिस इन दिनों भूमाफियाओं पर नकेल कसने के लिये लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पहले मोतिहारी पुलिस ने मेयर पति सह RJD नेता देवा गुप्ता और सब रजिस्ट्रार समेत 15 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया और अब सभी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में मोतिहारी पुलिस ने RJD नेता देवा गुप्ता के करीबी चूमन पटेल के घर से नागालैंड निर्मित हथियार और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किया है। मामले में सदर एएसपी शिवम धाकर ने बताया कि भूमाफियाओं के विरुद्ध छापेमारी उनके नेतृत्व में चल रहा है।

यह भी पढ़ें – RJD नेता समेत 15 पर FIR, पुलिस कर रही छापेमारी…

उन्होंने कहा कि RJD नेता देवा गुप्ता के 13 ठिकानों पर पुलिस ने छापेमारी की है हालांकि देवा गुप्ता भागने में सफल रहा। इसके साथ ही पुलिस उसके सहयोगी और रिश्तेदारों पर भी दबिश दे रही है। देवा गुप्ता के मौसा के घर से भी जमीन के कई कागजात बरामद हुए हैं। इस मामले में छतौनी थाना में एक मामला दर्ज किया गया है साथ ही पुलिस नगर थाना के साथ ही छतौनी, मुफस्सिल, चिरैया और गोविन्दगंज थाना क्षेत्र में लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस की कार्रवाई से जिले के भूमाफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है और भूमाफिया लगातार क्षेत्र छोड़ कर फरार हो रहे हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  NICE 2025 का हुआ आगाज, IIT दिल्ली के अर्णव आगे तो गोवा और तमिलनाडु के….

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Deoghar Illegal Nail Polish Factory Fire: देवघर में अवैध नेल पॉलिश...

Deoghar Illegal Nail Polish Factory Fire: नगर थाना क्षेत्र में देव संघ नवदुर्गा मंदिर के पीछे अवैध रूप से संचालित नेल पॉलिश फैक्ट्री में...

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...