Advertisement
Advertisement

RJD नेता समेत 15 पर FIR, पुलिस कर रही छापेमारी…

RJD नेता समेत 15 पर FIR, पुलिस कर रही छापेमारी...

Google पर 22Scope चुनें

पूर्वी चंपारण: बिहार में पुलिस आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पूर्वी चंपारण पुलिस मोतिहारी की मेयर पति और RJD नेता देवा गुप्ता समेत 15 लोगों पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी में जुट गई है। राजद नेता देवा गुप्ता पर निबंधन नियमावली का उल्लंघन कर राज्य को राजस्व की क्षति और अवैध तरीके से धनशोधन का आरोप है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने देवा गुप्ता से जुडी 8 कंपनियों पर मामला दर्ज किया है जिसमें एक में मेयर प्रीति कुमारी के नाम से है। RJD RJD RJD RJD RJD 

बताया जा रहा है कि अब तक करोड़ों के 25 दस्तावेज और 80 ऐसे डीड सामने आये हैं जिसमें अवैध धनशोधन का मामला सामने आया है। देवा गुप्ता के ऊपर पूर्वी चंपारण के विभिन्न थानों में कुल 26 प्राथमिकी दर्ज है और अब पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी में जुटी हुई है। जांच के दौरान 15 लोगों की पहचान की गई है, जिनमें सोना-चांदी के बड़े व्यवसायी कृष्णा प्रसाद, उनके बेटे अमित कुमार, उद्योगपति नीरज सिंह, मेयर प्रीति कुमारी, हरिनारायण गुप्ता, मनीष जायसवाल, कुख्यात अपराधी राहुल सिंह मुखिया और बस मालिक मिंटू सिंह जैसे नाम शामिल हैं। RJD RJD 

यह भी पढ़ें – Bhagalpur: व्यवसायी की हत्या से आक्रोशित दुकानदारों ने बंद रखी दुकानें, पुलिस पर लगाये गंभीर आरोप…

एसपी स्वर्ण प्रभात की इस कार्रवाई से भू-माफिया और अपराधी गिरोहों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं शहर के लोग पुलिस के इस कदम की सराहना कर रहे हैं। भू-माफियाओं के बढ़ते आतंक के बीच यह एक महत्वपूर्ण और साहसिक कार्रवाई मानी जा रही है। एसपी ने बताया कि संगठित अपराध और अवैध रूप से संपत्ति अर्जित करने वाले गिरोहों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जांच में सामने आया कि देवा गुप्ता इस पूरे रैकेट का मुख्य सरगना है। निबंधन नियमों के उल्लंघन के आरोप में सहायक निबंधन पदाधिकारी को भी अभियुक्त बनाया गया है। RJD RJD 

यह भी पढ़ें – Congress के पुराने कार्यकर्ताओं को मनाने में जुटे हैं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, कहा…

देवा गुप्ता से जुड़ी आठ कंपनियों के माध्यम से जिले में आपराधिक प्रभाव का इस्तेमाल कर अवैध जमीन खरीद-बिक्री, जबरन वसूली, पैसों की हेराफेरी और सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाए गए हैं। इस अभियान का नेतृत्व एएसपी सदर शिवम् धाकर कर रहे हैं। एसपी ने बताया कि देवा गुप्ता की गिरफ्तारी के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है और केस की जांच ASP शिवम् धाकर के नेतृत्व में की जा रही है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम में ASP पकड़ीदयाल, सदर 2 SDPO, अरेराज SDPO, सर्किल इंस्पेक्टर, विभिन्न थानों के SHO और DIU की टीमें शामिल हैं, जो लगातार छापेमारी कर रही हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  जनता चाहती है कि चिराग Bihar का करें नेतृत्व, लोजपा(रा) ने कहा ‘सीएम नीतीश…’

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Deoghar Illegal Nail Polish Factory Fire: देवघर में अवैध नेल पॉलिश...

Deoghar Illegal Nail Polish Factory Fire: नगर थाना क्षेत्र में देव संघ नवदुर्गा मंदिर के पीछे अवैध रूप से संचालित नेल पॉलिश फैक्ट्री में...

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...