नवादा से 8 वर्षीय बालक और 22 वर्षीय युवक लापता

Nawada– आईटीआई के समीप लोहानी बिगहा निवासी 8वर्षीय बालक अंशु कुमार और मेसकौर थाना क्षेत्र के बिसीआईत ग्राम निवासी 22 वर्षीय युवक शंकर का अपने अपने घर से लापता होने की खबर है. शंकर की हालत मानसिक रुप से कमजोर बतायी जा रही है.

bf89a942 4a6c 472f 8d13 48831a1d59f4 22Scope News इधर आठ वर्षीय अंशु के लापता होने से नाराज परिजनों ने सड़क पर उतर नारेबाजी की. परिजन पुलिस प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए लापता बच्चे की बरामदगी किए जाने की  मांग कर रहे कर रहे हैं.

अंशु कुमार के पिता सुनील कुमार ने बताया कि शनिवार को सुबह 10 बजे खेलते-खेलते बच्चा अचानक से लापता हो गया. परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गई लेकिन कुछ भी पता नहीं चल  सका. इस मामले में थाना में आवेदन देने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई. परिजनों ने एक जमीन विवाद मामले में बच्चे का अपहरण किए जाने की आशंका व्यक्त की है.    रिपोर्ट- अनिल शर्मा

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...