जब शराबबंदी के लिए गए पुलिसकर्मी चढ़ गए शराब काराबारियों के हत्थे, देखिए तब क्या हुआ

Nawada: हिसुआ थाना क्षेत्र के बुधौल गांव में शराबबंदी करवाने गई पुलिसकर्मियों पर करीबन सौ की संख्या में शराब कारोबारियों ने हमला कर दिया.

Hisuaa 22Scope News

हमले में चार पुलिस कर्मियों के घायल होने की खबर है.  बता दें कि जिला प्रशासन ने हिसुआ प्रखंड में शराब और बालू कारोबारियों पर कार्रवाई का निर्देश दिया था. इस आदेश पर हिसुआ थाना और मद्यनिषेध विभाग की टीम दल बल के साथ पहुंची थी. लेकिन जैसे ही यह टीम अपने दल-बल के साथ बुधौल गांव पहुंची ग्रामीण उग्र हो गए. शराब कारोबारी लाठी-डंडे और लोहे के रड के साथ पुलिसकर्मियों पर टूट पड़े.  हमले में मद्यनिषेध के हवलदार रामरतन प्रसाद यादव को कंधे पर चोट लगी है, उनकी वर्दी भी फाड़ दी गई. सिपाही अनिल कुमार सिंह का बांये हाथ में चोट है, ड्राइवर विपुल कुमार जख्मी है. सिपाही अनिल कुमार पर लोहे के रड से प्रहार किया गया है. चारों पुलिसकर्मियों को हिसुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती गया है.  एसआई निलेश कुमार ने दल- बल के साथ  घटनास्थल पर पहुंचकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों से मामले की पूछताछ की जा रही है.

बता दें कि बिहार के अलग अलग हिस्सों में सैकड़ों की संख्या में जहरीली शराब से मौत हो चुकी है. इसके बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है. लेकिन इस हमले से पुलिस की बेचारगी भी समझी जा सकती है.

रिपोर्ट- अनिल

मरीजों को करना पड़ रहा इंतज़ार, एम्बुलेंस से ढोया जा रहा शराब !

Bihar Udyami Yojana: 2 लाख रुपये की सहायता से राधा ने...

Bihar Udyami Yojana: बिहार में युवा अब सरकारी योजनाओं की मदद से अपना कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे...

Jamtara Encroachment Drive: दुर्गा पूजा के दौरान अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों...

Jamtara Encroachment Drive: जिला प्रशासन के निर्देश पर जामताड़ा शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व में...

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...