2 दिनों से लापता युवक का आहार में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

नवादा : नवादा जिले में दो दिन से लापता युवक की आहार में लाश बरामद हुई है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुंभी गांव के आहार से युवक की लाश मिली है। युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र निवासी समाय मिल्की गांव निवासी रामचंद्र रविदास के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि प्रेम-प्रसंग को लेकर उसकी हत्या की गई है।

Goal 22Scope News

युवक विगत 12 जुलाई से ही था लापता, पुलिस जांच में जुटी

बताया जा रहा है कि विगत 12 जुलाई से ही लापता था। घर से खाना खाकर अपने दोस्त के साथ जाने की बात कहजर वो निकला था फिर वह वापस नहीं आया। वह किसी लड़की से बात करता था। मगर इसकी किसी को जानकारी नहीं थी। परिजनों ने उसके लापता की सूचना मुफस्सिल पुलिस को भी दी थी। जहां पुलिस ने आज सुबह शव को बरामद किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुड़ गई है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के किये अस्पताल भेज दिया है।

यह भी पढ़े : बेउर जेल इलाके से ICICI बैंक मैनेजर की संदिग्ध स्थिति में मिला शव

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Jamshedpur Kashi White Flowers: जमशेदपुर में कश्मीर जैसी दिख रही धरती,...

Jamshedpur Kashi White Flowers: पूर्वी सिंहभूम जिले में इन दिनों प्रकृति का बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है। जिले के अलग-अलग प्रखंडों...

BCCL Coal Dispatch: कोयले की बढ़ती मांग के बीच BCCL का...

BCCL Coal Dispatch, धनबाद: देश के पावर प्लांटों और थर्मल पावर स्टेशनों में कोयले की बढ़ती मांग को देखते हुए भारत कोकिंग कोल लिमिटेड...

Gumla RO Water Plant: मरीजों को जिस पानी को बताया जा...

Gumla RO Water Plant: सदर अस्पताल परिसर में संचालित सृष्टि प्राण प्रवाह आरओ वॉटर प्लांट को लेकर गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। अस्पताल में इलाज...