Amul milk price hike: अमूल ने दूध के दाम में की बढ़ोतरी, इतने रुपये मिलेगा महंगा

Amul milk price hike: अमूल ने दूध के दाम बढ़ोतरी की है। इससे लोगों को दूध खरीदने के लिए जेब ढीली करनी होगी। बताया जा रहा है कि अमूल ने दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। यह बढ़ी हुई कीमत कल सुबह से लागू होगी।

Amul milk price hike: आधा लीटर पर एक रुपये बढ़ोतरी

अमूल के छोटे पैक यानी आधा लीटर वाले दूध के पाउच के दाम में भी 1 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी होगी। इस बढ़ती कीमत का असर फुल-क्रीम, टोंड, डबल-टोंड और गाय के दूध जैसे सभी तरह के पाउच पर देखने को मिलेगा। जनवरी 2025 में अमूल ने अपने 1 लीटर पैक की कीमत 1 रुपये घटा दी थी, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिली थी।

Amul milk price hike: दाम बढ़ने का कारण

पिछले साल अमूल ने ग्राहकों को राहत देने के लिए लगभग पांच महीने तक 1 लीटर और 2 लीटर के पैक पर क्रमशः 50 एमएल और 100 एमएल अतिरिक्त दूध मुफ्त दिया था। कंपनी ने कहा कि मूल्य बढ़ोतरी का मुख्य कारण 36 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादकों की इनपुट लागत में वृद्धि है। अमूल के सभी सदस्य यूनियनों ने भी बीते एक साल में किसानों को दूध के बेहतर दाम देना शुरू किया है।

बिहार विधानसभा Live : पटना में प्रदर्शन के बाद सदन में...

पटना : बिहार विधानसभा में मॉनसून सत्र चल रहा है। आज सदन की कार्यवाही का चौथा दिन है। पूरा सत्र पांच दिन का है।...

NEET Paper Leak Protest: कांग्रेस के BJP कार्यालय घेराव से पहले...

NEET Paper Leak Protest: NEET पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा BJP ऑफिस का घेराव करने के ऐलान के बाद राजधानी रांची में...

Sikkim Tunnel Accident: झारखंड के श्रमिकों को हरसंभव मदद मिले, CM...

सिक्किम के नामची जिले में टनल हादसे के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रभावित झारखंड के श्रमिकों को हरसंभव सहायता देने का आग्रह किया।...