बेगूसराय : अपने बयानों से हमेशा चर्चा में रहने वाले बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने सात दिवसीय दौरे के तीसरे दिन बाढ़ प्रभावित बलिया प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का दौरा किया गिरिराज सिंह बलिया प्रखंड के सादीपुर दियारा पहुंचे जहां बांध पर रह रहे बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। साथ ही मंत्री ने बांध किनारे चल रहे सामुदायिक किचन का भी जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। बाढ़ पीड़ितों ने पॉलिथीन और नाव की कमी की शिकायत सांसद से की। सांसद सह केंद्रीय मंत्री ने सोमवार को शाम्हो, मटिहानी और बेगूसराय प्रखंड के बाढ़ इलाकों का दौरा किया था। बाढ़ पीड़ितों ने गिरिराज सिंह को कई तरह की शिकायत की जिसके बाद सांसद ने लोगों को समझा-बुझाकर अधिकारियों को समस्याओं का निराकरण करने का आदेश दिया।

Advertisment
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा
Jharkhand Assembly Student Protest: छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर झारखंड विधानसभा...
Jharkhand Assembly Student Protest: झारखंड विधानसभा में मंगलवार को छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के मुद्दे को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
Ranchi ACB Property Complaint: चंद्रप्रकाश चौधरी-नवीन जायसवाल की संपत्ति को लेकर...
Ranchi ACB Property Complaint: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और भाजपा विधायक नवीन जायसवाल की संपत्ति से जुड़ी शिकायत के मामले...
पटना में शहीद दिवस पर राजकीय समारोह : CM सम्राट चौधरी...
पटना में शहीद दिवस पर राजकीय समारोह: CM सम्राट चौधरी और कैबिनेट मंत्रियों ने सात अमर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
पटना : बिहार की राजधानी...

















